दिल्ली डेस्क: दिल्ली में इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर जैसा मामला सामने आया है। अपने देवर के प्यार में पागल एक महिला ने पति को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले के बारे में विस्तार से जानकर आप हैरान रह जाएंगे। शातिर महिला ने पति को ठिकाने लगाने के लिए जो साजिश रची, उसकी चर्चा हर कोई कर रहा है। शातिर महिला ने पति को मारने के लिए पहले तो 20-25 नींद की गोलियां दीं, इसके बाद पति को चेक किया कि सही में वह होश में है या नहीं।
जब महिला को कन्फर्म हो गया कि पति बेसुध है तो अपने प्रेमी देवर को बुलाकर अपने हाथ से करंट लगाया। विस्तार से मामले के बारे में जान लेते हैं। मृतक की पहचान 35 साल के करण देव के तौर पर हुई है। जो अपनी पत्नी सुष्मिता देव के साथ उत्तम नगर के ओम विहार के फेज-1 में रहते थे। उनका 6 साल का बेटा भी है। करण अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी को सकुशल निभा रहे थे।
अस्पताल में करवाया दाखिल
पिछले रविवार को सुबह सुष्मिता ने करण के मम्मी-पापा और छोटे भाई को फोन किया था। महिला ने कहा था कि करण को बिजली का करंट लगा है। वह बेहोश है, इतना सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मग्गो अस्पताल में दाखिल करवाया था। अस्पताल में जाते ही डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टरों ने मामला संदिग्ध होने के चलते उत्तम नगर थाना पुलिस को रिपोर्ट की थी।
मोबाइल से खुला मामले का राज
शव को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया था, जहां पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच तेज हुई। हालांकि सुष्मिता, उसका चचेरा देवर राहुल देव और उसका पिता पोस्टमार्टम से इनकार करते रहे। इसी हरकत ने दोनों को शक के घेरे में ला दिया। वहीं, एक दिन राहुल ने अपना मोबाइल करण के भाई कुनाल को दिया था। कुनाल को मोबाइल में सुष्मिता और राहुल की चैट दिखी थी, इससे हत्या का खुलासा हो गया।
🔴 Bhabhi’s deadly betrayal
Woman and her brother in law arrested for murdering her husband with sleeping pills and electric shock after 2 year affair. Property greed was the motive behind the chilling crime.https://t.co/mveQXrRk7a
— The News Drill (@thenewsdrill) July 19, 2025
2 साल से चल रहा था अफेयर
दोनों के बीच 2 साल से अफेयर चल रहा था। किसी को भी इस रिश्ते की भनक नहीं थी। सुष्मिता ने राहुल को मैसेज किया था कि करण को नींद की गोलियां खिला दी हैं, वह 4 बजे तक दम तोड़ देगा। तुम 3 बजे आ जाना। दोनों ने संपत्ति को हथियाने और एक साथ रहने के लिए पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

