Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘सोनम और राज ड्रग एडिक्ट’, राजा रघुवंशी के भाई ने खोला बड़ा राज, पुलिस से की ये डिमांड

June 28, 2025

‘सोनम और राज ड्रग एडिक्ट’, राजा रघुवंशी के भाई ने खोला बड़ा राज, पुलिस से की ये डिमांड

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या का मामला देशभर में छाया हुआ है। मेघालय की राजधानी शिलांग में हत्याकांड के संबंध में अब राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि राज कुशवाह और सोनम ड्रग एडिक्ट हैं। विपिन ने कहा कि आनंद और आकाश भी इस मर्डर केस में आरोपी हैं, जो अपने बयानों से पलट चुके हैं। उन्होंने आशंका जताई कि सोनम और राज भी अपने बयानों से पलट सकते हैं।

विपिन रघुवंशी ने स्पष्ट किया कि वे लोग शुरू से ही नार्को टेस्ट की मांग कर रहे थे। ड्रग्स के सेवन की वजह से भी राज और सोनम अपराध को अंजाम दे सकते हैं। राजा के साथ दोनों ने विश्वासघात किया। ये लोग व्यक्तिगत रूप से ही नहीं, बल्कि नशा भी साथ मिलकर करते थे। पहले राज ड्रग्स लेता था, बाद में सोनम भी एडिक्ट हो गई।

क्यों जरूरी है नार्को टेस्ट?

अगर ये लोग अपने बयानों से पलट गए तो सच्चाई दब सकती है। पुलिस को चाहिए कि वह आरोपियों के खिलाफ थर्ड डिग्री का प्रयोग करे। आरोपियों के नार्को टेस्ट करवाए जाएं, ताकि वे अपने बयानों से पलट नहीं सकें। हत्या की असली वजह भी लोगों के सामने लाई जाए।

अभी तक 8 गिरफ्तारियां

बता कि इस मामले में अब तक पुलिस 8 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। आरोपियों में राज कुशवाहा, सोनम रघुवंशी, आकाश राजपूत, विशाल चौहान, आनंद कुर्मी समेत चौकीदार, ब्रोकर और फ्लैट मालिक शामिल हैं। राजा के परिवार ने पुलिस से मांग की है कि मामले की तेजी से जांच की जाए। जब तक राजा को इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक वे लोग चुप नहीं बैठेंगे।

राज कुशवाह को लेकर एक और बात सामने आई है। हत्याकांड से 3 महीने पहले आरोपी सतना से पिस्टल खरीदकर लाया था। उसने हथियार किस आदमी से खरीदा था, पुलिस इसकी जांच कर रही है? हत्याकांड की प्लानिंग राज और सोनम ने कब की थी, इसको लेकर भी अभी कुछ क्लीयर नहीं हो सका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें