Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी से शादी करके खुश नहीं थी सोनम, फिर क्यों हुई राजी?

June 27, 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी से शादी करके खुश नहीं थी सोनम, फिर क्यों हुई राजी?

नेशनल डेस्क : इंदौर निवासी राजा रघुवंशी मर्डर मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में शिलांग पुलिस अब तक 8 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। सभी आरोपियों से शिलांग में पूछताछ हो रही है। कुछ नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि पहले सोनम राजा रघुवंशी से शादी करने के लिए तैयार ही नहीं थी। उसके पिता देवी सिंह रघुवंशी ने बेटी को धमकी दी थी कि अगर शादी के लिए राजी नहीं हुई तो वे सुसाइड कर लेंगे।

हालांकि दैनिक सवेरा इसकी पुष्टि नहीं करता है। पहले दावा किया जा रहा था कि सोनम और राजा की शादी दोनों परिवारों की मर्जी से हुई थी। शादी को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। सूत्रों के मुताबिक सोनम पहले शादी के लिए राजी नहीं थी। बाद में वह परिवार के दबाव और प्रतिष्ठा की वजह से सात फेरे लेने को राजी हुई थी। पिता ने साफ कहा था कि अगर वह शादी के लिए राजी नहीं होगी तो वे आत्महत्या कर लेंगे।

सोनम ने मां को दी थी धमकी

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि पिता की धमकी के बाद सोनम ने अपनी मां को भी धमकी दी थी। सोनम ने कहा था कि अगर उसकी शादी राजा से करवाई गई तो इसका अंजाम दुनिया देखेगी। अब सवाल ये भी है कि क्या शादी तय होने के बाद ही सोनम ने राजा को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया था। पड़ोसी भी दावा कर चुके हैं कि सोनम के घर से अक्सर झगड़ा होने की आवाजें आती थीं।

11 मई को हुई थी शादी

राजा रघुवंशी का परिवार बेटे की हत्या के बाद से सदमे में है। राजा के पिता अशोक रघुवंशी का कहना है कि वे सोनम से जरूर पूछेंगे कि मेरे बेटे की जान क्यों ली? इसके लिए वे शिलांग जाएंगे। बेटा अक्सर उनके सपने में आता है, उसकी बहुत याद आती है। बता दें कि सोनम और राजा की 11 मई को शादी हुई थी। 23 मई को उसका मर्डर कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें