Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान दर्दनाक हादसा : बस और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, मौके पर 3 लोगों की मौत

January 24, 2025

राजस्थान दर्दनाक हादसा : बस और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, मौके पर 3 लोगों की मौत

Rajasthan accident : राजस्थान में बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

बस और कार की आमने-सामने टक्कर

ये हादसा नेशनल हाईवे पर श्रीडूंगरगढ़ के पास ही स्थित कीतासर गांव में हुआ है। न्यू दीप ट्रेवल्स की बस जयपुर जा रही थी और कार जयपुर से बीकानेर की ओर आ रही थी। इस दौरान नेशनल हाईवे पर कीतासर के पास स्थित पेट्रोल पंप के मोड़ पर बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत

हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। गरीब सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर टोल कंपनी की एंबुलेंस में गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी संख्या में लोग भी जुट गए।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के साथ ही अब्दुल कलाम सोसायटी के सदस्यों ने शवों को बाहर निकालकर अपनी ही एंबुलेंस में सरकारी अस्पताल मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने कार से मृतकों के शवों को काटकर बाहर निकाला था। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है और हादसे की जांच की जा रही है।

बता दें कि हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। टोल कंपनी की क्रेन व कार्मिकों ने वाहनों को रोड पर से हटाया और यातायात सुचारू किया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें