Site icon Dainik Savera Times

VIDEO: भयानक आग और धुंए का काला गुबार … रमेश कुमार विश्वास का नया वीडियो आया सामने

नई दिल्ली: 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर 787 विमान क्रैश हो गया था, इस घटना ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है। हालांकि इस घटना में रमेश कुमार विश्वास जिंदा बचने में कामयाब रहे। अब उनसे जुड़ा एक और नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो हादसे के कुछ समय बाद का बताया जा रहा है।

विमान क्रैश होने के बाद बाहर आते दिखे विश्वास कुमार
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विमान क्रैश होने के बाद धुंए का काला गुबार आसमान में फैल गया और विमान चंद मिनटों में आग के गोले में तबदील हो गया। तभी एक सफेद टी-शर्ट पहने हुआ एक शख्स (विश्वास कुमार रमेश) वहां आया। वहां मौजूद लोग उन्हें साइड में ले जाते हैं। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

“मैंने कूदकर जान नहीं बचाई, बल्कि सीट समेत बाहर गिर गया”
विमान हादसे में जिंदा बचे रमेश कुमार विश्वास से पीएम मोदी ने अस्पताल में पहुंचकर मुलाकात की थी। रमेश ने पीएम मोदी को हादसे की जानकारी देते हुए बताया था कि उन्हें खुद भी यकीन नहीं हुआ कि वे जिंदा बच गए हैं। उनके अनुसार, जब हादसा हुआ, तो चारों तरफ आग, धुआं और चीख-पुकार मच गई थी। कुछ समय के लिए उन्हें लगा कि वे भी अब नहीं बचेंगे।

 

रमेश बताया कि, “टेक ऑफ के 5 से 10 सेकंड बाद ऐसा लगा कि प्लेन किसी चीज़ में फंस गया है। रमेश ने बताया कि वे जिस सीट पर बैठे थे, वह प्लेन के उस हिस्से में थी, जो टकराव के बाद इमारत की दीवार से सीधे नहीं टकराया।” उन्होंने बताया कि जहां मैं बैठा था,वहां प्लेन का दरवाजा टूट गया और थोड़ी सी जगह बन गई। मैं सीट बेल्ट खोलकर उसी रास्ते से बाहर निकल पाया। बाकी लोग उस तरफ थे जहां दीवार से सीधी टक्कर हुई, इसलिए वे बाहर नहीं निकल पाए।” बताते चलें कि इस हादसे में 263 लोगों की मौत हो गई।

Exit mobile version