Site icon Dainik Savera Times

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय… मिलेगी सूर्य देव की कृपा, जीवन से दूर होंगी परेशानियां

Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ठीक ऐसे ही रविवार का दिन सूर्य देव को अर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की उपासना करने से जीवन में आ रही अड़चनों और परेशानियों से छुटकारा मिलता है। खासकर जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में होता है, उनके लिए रविवार का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यदि कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति की मेहनत का फल नहीं मिलता और सफलता हाथ से फिसलती रहती है। ऐसे में सूर्य देव को प्रसन्न करने और ग्रहों की स्थिति को सुधारने के लिए रविवार को कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं ये उपाय…

रविवार को करें ये सरल उपाय

उगते सूर्य को अर्घ्य दें: रविवार की सुबह स्नान कर शुद्ध होकर उगते सूर्य को जल अर्पित करें। इस दौरान ॐ सूर्याय नमः, ॐ वासुदेवाय नमः और ॐ आदित्य नमः मंत्रों का जप करते रहें। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और जीवन की रुकावटें दूर होती हैं।

लाल चंदन का तिलक लगाएं: रविवार के दिन घर से बाहर निकलते समय लाल चंदन का तिलक अवश्य लगाएं। ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है। यदि इस दिन लाल वस्त्र धारण करें तो इसका फल और अधिक शुभ माना जाता है।

मुख्य द्वार पर जलाएं घी का दीपक: रविवार की शाम घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे न केवल सूर्य देव बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

बरगद के पत्ते पर लिखें मनोकामना: यदि आपके मन में कोई विशेष कामना हो तो उसे बरगद के पत्ते पर लिखकर नदी में प्रवाहित करें। मान्यता है कि इससे आपकी इच्छा शीघ्र पूरी होती है।

दान करें ये वस्तुएं: इस दिन जरूरतमंदों को गुड़, दूध, चावल और वस्त्रों का दान करें। ये उपाय सूर्य देव को प्रसन्न करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं।

Exit mobile version