Site icon Dainik Savera Times

नौकरी पाने का सुनहरा मौका…NTPC में डिप्टी मैनेजर पदों पर निकली भर्तियां, 2 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी, ऐसे करें Apply

Recruitment for Deputy Manager posts in NTPC: नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियरिंग पेशेवरों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने डिप्टी मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज से NTPC की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून 2025 है।

भर्ती का विवरण: कुल 150 पद

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 150 डिप्टी मैनेजर पद भरे जाएंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है:

डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) – 70 पद
डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) – 40 पद
डिप्टी मैनेजर (सी एंड आई) – 40 पद

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए।
इसके साथ ही कम से कम 10 साल का एग्जीक्यूटिव अनुभव होना अनिवार्य है।
अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन

1. आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “Recruitment for Deputy Manager 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3. पहले स्वयं को रजिस्टर करें।
4. लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
5. आवेदन पत्र जमा करने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट रखें।

सैलरी पैकेज

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹70,000 से ₹2,00,000 प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी कंपनी की नीति के अनुसार मिलेंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NTPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Exit mobile version