Site icon Dainik Savera Times

इस राज्य ने MPESB के पैरामेडिकल ग्रुप 5 के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 752 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

MPESB Group 5 paramedical staff recruitment 2025 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पैरामेडिकल ग्रुप 5 के तहत कुल 752 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती विभिन्न पैरामेडिकल पदों के लिए है जिसमें फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर, फार्मासिस्ट, नेत्र सहायक और ओटी टेक्नीशियन शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 से 11 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण और संख्या

फिजियोथेरेपिस्ट: 41 पद (UR-11, EWS-4, SC-7, ST-8, OBC-11)
काउंसलर: 10 पद (UR-3, EWS-1, SC-2, ST-2, OBC-2)
फार्मासिस्ट ग्रेड 2: 313 पद (UR-85, EWS-31, SC-50, ST-63, OBC-85)
ऑप्थैलमिक असिस्टेंट: 100 पद (UR-27, EWS-10, SC-16, ST-20, OBC-27)
ओटी टेक्नीशियन: 288 पद (UR-78, EWS-29, SC-46, ST-58, OBC-77)

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

फिजियोथेरेपिस्ट: मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल से फिजिकल थैरेपी में बैचलर डिग्री अनिवार्य हैं।
काउंसलर: मास्टर ऑफ सोशल वर्क (M.S.W) के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा काउंसलिंग एवं फैमिली थैरेपी (P.G.D.C.F.T) आवश्यक हैं।
फार्मासिस्ट: 12वीं में PCB विषय के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा और एमपी फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रेशन जरूरी हैं।
ऑप्थैलमिक असिस्टेंट: 12वीं में PCB विषय के साथ ऑप्थैलमिक असिस्टेंट डिप्लोमा एवं एमपी पैरामेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन हैं।
ओटी टेक्नीशियन: 12वीं में PCB विषय के साथ 1 साल का ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन कोर्स और एमपी पैरामेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हैं।

वेतनमान

फिजियोथेरेपिस्ट: ₹36,200 से ₹1,14,800 (लेवल-9)
काउंसलर: ₹25,300 से ₹80,500 (लेवल-6)
फार्मासिस्ट: ₹25,300 से ₹80,500 (लेवल-6)
ऑप्थैलमिक असिस्टेंट: ₹28,700 से ₹91,300 (लेवल-7)
ओटी टेक्नीशियन: ₹25,300 से ₹80,500 (लेवल-6)

आवेदन कैसे करें?

– उम्मीदवार सबसे पहले esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
– यहां MPESB Group 5 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
– वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
– फिर आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
– आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
– आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
– अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

आवेदन शुल्क एवं आयु सीमा

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट।
आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग ₹500, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹250।

सुधार विंडो

आवेदन के दौरान किसी भी गलती को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 28 जुलाई से 16 अगस्त 2025 तक खुली रहेगी। इस दौरान आप अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

परीक्षा तिथि

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

Exit mobile version