Site icon Dainik Savera Times

जरूरतमंदों का सहारा बनेगी रेड क्रॉस की कैंटीन, पहली बार उपायुक्त कार्यालय परिसर में हुआ विधिवत शुभारंभ

हमीरपुर (अरविन्दर सिंह) : समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही रेड क्रॉस सोसाइटी को और सुदृढ़ करने के लिए एक नई पहल की गई है। रेड क्रॉस की कैंटीन को उपायुक्त कार्यालय परिसर में खोला गया है। यहां अर्जित होने वाली आमदन रेड क्रॉस सोसाइटी के अकाउंट में जाएगी और जरूरतमंद लोगों का सहारा बनेगी। लोगों की मदद को उद्देश्य मानते हुए इस कैंटीन का शुभारंभ मंगलवार के दिन किया गया। इस मौके पर डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह, एडीएम हमीरपुर राहुल चौहान, एसी टू डीसी अपराजिता चंदेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि मुख्यमंत्री की यह सोच है कि रेड क्रॉस के माध्यम से लोगों की यथासंभव मदद सुनिश्चित की जाए। डीसी ऑफिस में ही कई कार्यालय हैं जिम तैनात कर्मचारी दिन में कई बार चाय पीते हैं या फिर कुछ खाद्य सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस कैंटीन का उद्देश्य सार्थक सिद्ध होगा क्योंकि अधिकारी कर्मचारी यही से चाय और भोजन सहित अन्य खाद्य सामग्री खरीदेंगे। इसके साथ ही यहां खाद्य सामग्री के ऑर्डर भी लिए जाएंगे। ऑर्डर पर भी खाद्य सामग्री लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी। इस कैंटीन के माध्यम से होने वाली आई रेड क्रॉस सोसाइटी को जाएगी जो कि जरूरतमंदों की मदद पर खर्च होगी।

उपयुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कैंटीन को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया रेड क्रॉस के माध्यम से गतिविधियां कुछ खास नहीं है। एक लैब संचालित की जा रही थी लेकिन वर्तमान में बजट की कमी की वजह से वह भी सही ढंग से संचालित नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस को मजबूत करने के लिए कई तरह की गतिविधियां करने का प्लान तैयार किया गया है। इसी कड़ी में कैंटीन का शुभारंभ किया गया है और यहां पर डिजिटल पेमेंट तथा कैश पेमेंट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

एसी टू डीसी अपराजिता चंदेल ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए रेड क्रॉस की इस कैंटीन का शुभारंभ किया गया है। यहां तैनात कर्मचारी और अधिकारी इस कैंटीन का लाभ लेंगे। मुख्यमंत्री की सोच है कि जरूरतमंदों को हर तरह से लाभ पहुंचे। यहां अर्जित होने वाला लाभांश रेड क्रॉस सोसाइटी के अकाउंट में जाएगा और उन लोगों की मदद होगी जो कि जरूरतमंद है।

ये भी पढ़ें :- Pana Sankranti 2026: कल मनाया जाएगा ओड़िया नव वर्ष, जानें पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Exit mobile version