Delhi Road accident: राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां नशे में धुत एक ऑडी कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 9 जुलाई की देर रात करीब 1:45 बजे हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।
फुटपाथ पर सो रहे थे पीड़ित
आपको बता दें कि हादसा शिवा कैंप के पास हुआ, जहां इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने फुटपाथ पर कुछ लोग सो रहे थे। तभी तेज रफ्तार ऑडी कार ने उन पर चढ़ाई कर दी। इस दर्दनाक हादसे में दो दंपती और एक 8 वर्षीय बच्ची सहित कुल 5 लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है:
लाधी (40)
बिमला (8) – लाधी की बेटी
सबामी उर्फ चिरमा (45) – लाधी के पति
रामचंद्र (45)
नारायणी (35) – रामचंद्र की पत्नी
बताया गया कि सभी पीड़ित राजस्थान के निवासी हैं और राजधानी में मजदूरी करते हैं।
नशे में था आरोपी, मेडिकल रिपोर्ट से पुष्टि
दिल्ली पुलिस के अनुसार, ऑडी चला रहा व्यक्ति उत्सव शेखर (40), निवासी द्वारका था। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि वह घटना के समय नशे में था। हादसे के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस को घटना की जानकारी PCR कॉल के जरिए मिली, जिसके बाद वसंत विहार थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
#WATCH | Delhi | People sleeping on the footpath, near the Indian Oil Petrol Pump, in front of Shiva Camp, Vasant Vihar, were crushed by an Audi car. The victims are Ladhi (age 40 years), Bimla (age 8 years), Sabami (age 45 years), Narayani (age 35 years), and Ramchander (age 45… https://t.co/sgGWg4qLW9 pic.twitter.com/HGFdb4Feb3
— ANI (@ANI) July 13, 2025
आरोपी चालक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ऑडी चालक उत्सव शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

