Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र में 1000 कुंडीय महायज्ञ के दौरान मचा बवाल, फायरिंग और पत्थरबाजी…कई घायल

March 22, 2025

कुरुक्षेत्र में 1000 कुंडीय महायज्ञ के दौरान मचा बवाल, फायरिंग और पत्थरबाजी…कई घायल

नेशनल डेस्क : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में 1000 कुंडीय यज्ञ के दौरान हिंसा भड़क उठी। कार्यक्रम के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। इसके साथ ही पत्थरबाजी और लाठियां भी चलीं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

फायरिंग और विवाद की वजह

आपको बता दें कि घटना के बारे में पता चला है कि यह विवाद बासी भोजन के कारण हुआ। यज्ञ में शामिल पंडितों को बासी भोजन दिया गया, जिस पर उन्होंने विरोध जताया। इसके बाद आयोजकों के सुरक्षाकर्मियों और पंडितों के बीच बहस हुई, जो बाद में बवाल में बदल गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि आयोजकों के निजी सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर दी। इसके अलावा यज्ञ स्थल पर तोड़फोड़ भी की गई।

सुरक्षाकर्मियों पर आरोप

आयोजन स्थल पर हुई गोलीबारी को लेकर आयोजकों के सुरक्षाकर्मियों पर आरोप लगाया जा रहा है। मामले को लेकर एक जाति विशेष के पंडितों ने कड़ी नाराजगी जताई और यज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड को जाम कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पत्थरबाजी भी की। बता दें कि प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्ती दिखाई और जाम को खोलवाया। फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

महायज्ञ का विवरण

दरअसल, यह महायज्ञ 18 मार्च से शुरू हुआ था और 27 मार्च तक चलने वाला था। यज्ञ के लिए 1008 कुंडीय यज्ञशालाएं बनाई गई थीं, जिसमें रोज़ एक लाख आहुतियां डाली जा रही थीं। इस महायज्ञ में कई बड़े नेता भी शामिल हुए थे, जिनमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा शामिल हैं। घटना के बाद से माहौल बहुत तनावपूर्ण है, और पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि जांच अभी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें