Site icon Dainik Savera Times

Rupali Ganguly ने Star Plus पर अपने पहले चैट शो ‘Dil Ki Baatein’ के बारे में की बात, जानें क्या कहा

Star Plus show ‘Anupama’ : स्टार प्लस हमेशा से ही अपने दर्शकों के लिए दिल को छू लेने वाली कहानियां लेकर आया है और अब वह कुछ नया लेकर आया है। इस बार चैनल बिल्कुल अलग मिनी सीरीज ‘दिल की बातें’ लेकर आ रहा है, जो हमें बच्चों की मासूम और सच्ची कहानियों की दुनिया में ले जाएगी। इस शो का कॉन्सेप्ट बेहद इमोशनल और प्यारा है, एक चैट शो जिसमें बच्चे बिना किसी दिखावे के अपने दिल की बात करते नजर आएंगे। इसका प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया और इस छोटी सी झलक ने लोगों के दिलों को छू लिया है।

स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में अनुपमा का आइकॉनिक किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली ने हाल ही में अपना एक खास अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह नए चैट शो ‘दिल की बातें’ का हिस्सा बनकर कितनी खुश हैं। रूपाली ने कहा, “इस चैट शो का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास रहा क्योंकि इससे मुझे बच्चों से दिल से जुड़ने का मौका मिला।” अपने सफ़र का एक और बेहद निजी पहलू साझा करते हुए रूपाली गांगुली ने कहा, “अनुपमा को तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मेरा वो हिस्सा है जो बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करता है। उन्हीं बच्चों में से एक, ‘दिल’ नाम की एक छोटी बच्ची ने मेरा दिल जीत लिया। दिल सिर्फ़ एक नाम नहीं है, बल्कि प्यार, स्नेह और भावनाओं का एक खूबसूरत उदाहरण है। और यही इस चैट शो की असली पहचान है। मैं दिल की गहराइयों से मानती हूँ कि बच्चों का दिल सबसे साफ होता है। उनका ख्याल रखना, उनकी मासूम कहानियाँ सुनना और उनके साथ समय बिताना मेरे लिए बहुत सुकून देने वाला है।”

शो से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए रूपाली गांगुली ने कहा, “यह शो सिर्फ़ दिलचस्प ही नहीं है, बल्कि बच्चों की हँसी, जिज्ञासा और असीम ऊर्जा का उत्सव है। मैंने यहाँ जो समय बिताया, वो बहुत ख़ास था और बच्चे भी उतने ही खुश थे। उनकी खुशी इतनी मासूम और सच्ची थी कि सीधे दिल तक पहुँच जाती थी। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूँ कि मुझे इस खूबसूरत अनुभव का हिस्सा बनने का मौक़ा मिला। बच्चों के साथ बिताए ये पल हमेशा मेरी यादों में रहेंगे।” ‘दिल की बातें’ एक दिल को छू लेने वाला चैट शो है, जो बच्चों की मासूमियत, सच्चाई और बेबाक भावनाओं को खूबसूरती से सामने लाता है। रूपाली गांगुली ने भी शो से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं और कहा कि यह शो बच्चों से जुड़ने और उनकी शुद्ध सोच, हंसी और ऊर्जा का जश्न मनाने का एक खास मौका है।

इस शो में आपको दिल को छू लेने वाली कहानियां, मासूम हंसी और एक प्यारी जादुई दुनिया की झलक मिलेगी। तो तैयार हो जाइए बच्चों की मासूम दुनिया में झांकने के लिए क्योंकि 9 जून से शुरू हो रहा है ‘दिल की बातें’, हर शाम 6:30 बजे, सिर्फ़ स्टार प्लस पर।

ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह

Exit mobile version