
इंटरनेशनल डेस्क: रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। 3 साल से जारी जंग में पहली बार रूस ने घातक ड्रोन्स और मिसाइलों से हमला किया है। सूत्रों के मुताबिक रूस की ओर से यूक्रेन के ऊपर मंगलवार रात को 13 मिसाइलें और 728 ड्रोन दागे गए हैं। यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है।
वहीं, रूस ने ईरान निर्मित ‘शहीद’ और डिकॉय ड्रोन्स का इस्तेमाल किया है। रूस के निशाने पर यूक्रेन का पश्चिमी इलाका वोलिन और कैपिटल लुत्स्क रहा है। ये हिस्सा बेलारूस और पोलैंड से सटा है। वहीं, यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूसी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 7 मिसाइलों और 296 ड्रोन्स को मार गिराया गया।
415 ड्रोन्स को जैमिंग तकनीक से नष्ट करने का दावा किया गया है। हमले की वजह से इलाके की बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। रातभर हमलों के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। सूत्रों के मुताबिक जिन इलाकों में हमला हुआ, वहां यूक्रेनी सेना के एयरबेस हैं। यहां से फाइटर जेट्स और कार्गो प्लेन उड़ान भरते हैं।
Russia launched largest drone, missile attack of Ukraine war, says Kyiv https://t.co/Y34iurOSF8
— The Straits Times (@straits_times) July 9, 2025
यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की का कहना है कि हमला सिर्फ पश्चिमी क्षेत्र की आपूर्ति लाइनों को टारगेट करना था। यूक्रेनी इंटरसेप्टर लगातार रूसी हमलों को रोक रहे हैं। उनका देश अब लगातार एंटी एयरक्राफ्ट ड्रोन्स का उत्पादन तेज करने में लगा है।
बड़ी संख्या में ड्रोनों का इस्तेमाल करने के पीछे रूस का मकसद लागत को कम करना है। ये ड्रोन रडार की पकड़ में भी नहीं आते। वहीं, इससे एयर डिफेंस सिस्टम को भी चकमा दिया जा सकता है।
वहीं, यूक्रेनी आर्मी का कहना है कि वे मिलकर रूस को जवाब देंगे। रूस को लगातार कमजोर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से और एयर डिफेंस सिस्टम्स की डिमांड की है। यूक्रेन की पहली पसंद अमेरिकी पैट्रियट सिस्टम है। रूसी हमले की वजह से यूक्रेन के आम लोगों में डर का माहौल है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...