
इंटरनेशनल डेस्क: रूस से जारी जंग के बीच यूक्रेन में बड़ा राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है। बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को नई प्रधानमंत्री का ऐलान किया है। यूलिया स्विरिडेंको को अगली पीएम के तौर पर नामित किया गया है। संसद की मंजूरी मिलने के बाद उनके नाम का औपचारिक तौर पर ऐलान कर दिया जाएगा। इससे पहले यूलिया टिमोशेंको यूक्रेन की पहली महिला पीएम बनी थी। यूलिया स्विरीडेंकी दूसरी महिला पीएम होंगी।
संसद में जेलेंस्की के साथ पर्याप्त बहुमत है, ऐसे में उनकी नियुक्ति तय मानी जा रही है। स्विरिडेंको के पास मौजूदा समय में यूक्रेन की फर्स्ट डिप्टी पीएम और अर्थव्यवस्था मंत्री की जिम्मेदारी है। रूस के साथ युद्ध के दौरान उनकी भूमिका काफी सक्रिय रही है। उन्होंने न सिर्फ अमेरिका और यूरोप के साथ आर्थिक सहयोग और रिश्तों को आगे बढ़ाने का काम किया, बल्कि रक्षा उद्योग के विकास में भी अहम भूमिका में दिखी हैं।
Ukrainian President #VolodymyrZelenskiy asked First Deputy Prime Minister Yulia Svyrydenko to lead a new government, setting the stage for a political reshuffle as Ukraine’s war with Russia raged on.#Zelenskiy also proposed that #Ukraine‘s current prime minister, Denys Shmyhal,… pic.twitter.com/hNH4JaHwW0
— DD News (@DDNewslive) July 15, 2025
यूलिया को यूक्रेन की बेहतर अर्थशास्त्रियों में गिना जाता है। यूक्रेन ने हाल ही में ट्रंप प्रशासन के साथ खनिज समझौता किया था, यूलिया की भूमिका उसमें वार्ताकार के रूप में काफी अहम रही थी। शुरुआत में अमेरिका यूक्रेन को आर्थिक तौर पर नियंत्रित करना चाह रहा था। माना जाता है कि यूक्रेन को शर्तों में अपने मुताबिक ढील मिली, ये सब यूलिया की बदौलत ही संपन्न हो पाया था।
खनिज समझौते को लेकर पूर्व आर्थिक मंत्री टिमोफी मायलोवानोव की टिप्पणी सामने आई है। टिमोफी के अनुसार वे बातचीत में अकेली नेता थीं, शायद वे नहीं होती तो समझौता सिरे नहीं चढ़ पाता। यूलिया ने युद्ध के दौरान यूक्रेन के पुनर्निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई है। आर्थिक योजनाओं में भी उनका काफी योगदान रहा है। इसके अलावा वे दूसरे देशों के साथ परस्पर सहयोग और रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं।
यूलिया का जन्म 25 दिसंबर 1985 को यूक्रेन के चेर्निहिव में हुआ था। 2008 में वे कीव की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ट्रेड एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इसके बाद एक प्राइवेट रियल एस्टेट कंपनी में काम किया था। बाद में 2011 में उन्हें चीन के वूक्सी शहर में चेर्निहिव के व्यापार मिशन का चीफ बनाया गया था। जेलेंस्की ने 2019 में उनको आर्थिक मामलों की उपमंत्री बनाया था। इसके बाद वे निरंतर आगे बढ़ती गईं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...