इंटरनेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साढ़े 3 साल से भीषण जंग चल रही है। एक बार फिर रूस ने यूक्रेन के ऊपर जोरदार हमला किया है। शनिवार रात को रूस की फौज ने यूक्रेन के ऊपर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागीं। हमलों में यूक्रेन को ज्यादा जानी नुकसान नहीं हुआ। हमले में 1 शख्स की मौत होने की जानकारी सामने आई है। कई लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद एक बार फिर रूस और यूक्रेन में सीजफायर को लेकर बात बिगड़ सकती है।
रूस ने हालिया दिनों पर यूक्रेन के ऊपर हमले तेज किए हैं। दोनों देशों के बीच पिछले 40 दिन से हमले जारी हैं। रूसी हमले पर यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि रूस ने यूक्रेन पर 30 मिसाइलें और 300 से ज्यादा ड्रोन दागे हैं। ओडेसा के इलाके में उनको भारी नुकसान झेलना पड़ा है। वहां, 1 बच्चे समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
1 शख्स की जान गई
वहीं, 1 शख्स की मौत होने की जानकारी सामने आई है। यूक्रेन के उत्तर पूर्वी इलाके में बुनियादे ढांचे को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओडेसा शहर काला सागर बंदरगाह इलाके में मौजूद है। यहां 20 से अधिक ड्रोन्स और एक मिसाइल आकर गिरी है। हमले के बाद एक आवासीय बिल्डिंग में भीषण आग लग गई।
हालांकि फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वहां फंसे 5 लोगों को बचा लिया। रूस ने भी यूक्रेन के ऊपर हमला करने के आरोप लगाए हैं। रूस के अनुसार उसके खिलाफ कई ड्रोन दागे गए। उन्होंने 71 ड्रोन्स को मार गिराया है।
⚡️During the night and morning of July 19, russian forces launched yet another massive attack on Ukrainian cities. The enemy used 344 attack drones and over 30 missiles of various types — the assault affected at least 10 regions. pic.twitter.com/TdaAOL9fed
— Center for Countering Disinformation (@CforCD) July 19, 2025
रूस ने तेज किए हमले
वहीं, रूस ने दावा किया है कि राजधानी मॉस्को की ओर आने वाले सभी 13 ड्रोन्स को भी मार गिराया है। रूस ने लगातार यूक्रेन पर हमले तेज किए हैं। कुछ दिन पहले रूस ने एक ही रात में 600 से ज्यादा ड्रोन्स और मिसाइलें दागी थीं। इन हमलों में 4 यूक्रेनी नागरिक मारे गए थे। इससे पहले रूस यूक्रेन पर एक रात में 700 से ज्यादा ड्रोन्स भी दाग चुका है।

