इंटरनेशनल डेस्क: यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को अब 500 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। यूक्रेन और रूस के बीच जंग न बंद करवा पाने वाले ट्रंप ने चीन को भी धमकाया है। बता दें कि इसी साल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा तय है। यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पहली बार पुतिन दिल्ली आ रहे हैं।
पुतिन के खिलाफ आईसीसी का अरेस्ट वारंट भी जारी किया गया है। भारत और रूस के रिश्तों में दौरे को लेकर हलचल है। हाल ही में भारत को रूस की ओर से सुखोई-57 स्टील्थ फाइटर जेट समेत कई वेपंस खरीदने का ऑफर दिया गया है। वहीं, अमेरिका ने अब भारत और चीन के खिलाफ बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है।
विधेयक पर ट्रंप की प्रतिक्रिया
ट्रंप के एक करीबी सीनेटर ने विधेयक पेश किया है, जिसमें भारत और चीन पर रूस का समर्थन करने पर 500 फीसदी टैरिफ लगाए जाने की बात कही गई है। अब विधेयक को लेकर ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। ट्रंप ने कहा कि मैं भी 500 फीसदी टैरिफ लगाने को लेकर विचार कर रहा हूं।
अमेरिकी रणनीति क्या?
सूत्रों के मुताबिक अमेरिका की यह रणनीति भारत और चीन को रूस से दूर करने की है। इस विधेयक को भरपूर समर्थन का दावा किया जा रहा है। यदि यह विधेयक पारित होता है तो निश्चित रूप से अमेरिका और भारत के रिश्ते तनावपूर्ण हो सकते हैं।
Trump is now looking to impose 500% tariff on India and other countries for buying Russian oil. By the end of his presidency, US will have a 1000 enemies and 0 friends 🤡 pic.twitter.com/gricwY3eSn
— Monica Verma (@TrulyMonica) July 9, 2025
भारत-रूस के संबंध पुराने
सूत्रों के मुताबिक लगातार तेल की खरीद और भारत-रूस की दोस्ती कहीं न कहीं अमेरिका को पसंद नहीं आ रही है। रूस के सामने भारत की छवि अच्छी है। अगर भारत रूस को इग्नोर करेगा तो उसके पूरी तरह चीन के पाले में जाने का डर है। 1971 की जंग में जहां अमेरिका पाकिस्तान की मदद कर रहा था, तब रूस ने अपनी नौसेना भारत के पक्ष में भेज दी थी। यही नहीं, कश्मीर मामले में भी संयुक्त राष्ट्र में रूस ने आए प्रस्ताव पर वीटो किया था।

