Site icon Dainik Savera Times

T20 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया, क्रिकेट करियर पर लगा दाग

खेल डेस्क: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और टी20 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी सचित्रा सेनानायके को मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया है। उन पर लंका प्रीमियर लीग 2020 के दौरान एक साथी खिलाड़ी को फिक्सिंग के लिए उकसाने का आरोप था।

हाईकोर्ट ने दोषी करार दिया
श्रीलंका के हंबनटोटा हाईकोर्ट ने जांच पूरी होने के बाद सेनानायके को मैच फिक्सिंग में दोषी ठहराया। उन पर आरोप था कि उन्होंने कोलंबो किंग्स टीम के खिलाड़ी थारिंडु रत्नायके को फिक्सिंग का प्रस्ताव दिया था। ये मामला श्रीलंका के नए भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत पहला बड़ा केस है जिसमें किसी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पर आरोप सिद्ध हुआ है।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
2020 में आरोप लगने के बाद सेनानायके को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन 2023 में उन्हें जमानत मिल गई थी। अब कोर्ट ने उन्हें आधिकारिक रूप से दोषी घोषित कर दिया है।

T20 वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुके हैं
सचित्रा सेनानायके 2014 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंका टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2012 से 2016 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने श्रीलंका के लिए 49 वनडे (53 विकेट) और 24 टी20 इंटरनेशनल (25 विकेट) खेले।

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे
सेनानायके ने IPL 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेला। उन्हें कुल 8 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 9 विकेट चटकाए थे। उनके दोषी साबित होने से क्रिकेट फैंस और श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को गहरा झटका लगा है। इस घटना ने एक बार फिर से क्रिकेट में ईमानदारी और खेल भावना को लेकर बहस छेड़ दी है।

Exit mobile version