Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rafale All Parts Available’… WhatsApp पर स्टेटस लगाना सलमान को पड़ा भारी, अब पुलिस ने उठाय ये कदम

May 19, 2025

Rafale All Parts Available’… WhatsApp पर स्टेटस लगाना सलमान को पड़ा भारी, अब पुलिस ने उठाय ये कदम

नेशनल डेस्क : बुलंदशहर में एक कैब ड्राइवर को WhatsApp पर एक विवादित वीडियो स्टेटस लगाना महंगा पड़ गया। वीडियो में राफेल लड़ाकू विमान, भारतीय तिरंगा, चीन का J-10C फाइटर जेट, और इस्लामिक प्रतीक चांद-तारा को जोड़कर एक भड़काऊ सन्देश बनाया गया था। यह मामला धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने से जुड़ा है। वहीं अब पुलिस ने वीडियो बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

सलमान नाम का युवक है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम सलमान है और वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है, लेकिन दिल्ली में कैब चलाता है। आरोपी ने यह वीडियो बनाकर WhatsApp पर स्टेटस में लगाया था। इसमें उसने लिखा था: “Rafael All Parts Available” वीडियो में दिखाया गया कि एक राफेल विमान तिरंगे के साथ उड़ान भरता है और उस पर “सिंदूर” लिखा होता है। फिर एक चीनी J-10C जेट आता है, जिस पर चांद और तारा का प्रतीक लगा होता है जो मुस्लिम धर्म से जुड़ा हुआ माना जाता है।

पुलिस में शिकायत और FIR 

स्थानीय लोगों ने जब ये स्टेटस देखा तो इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया और अहमदनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि “सलमान का उद्देश्य स्पष्ट रूप से समाज में धार्मिक नफरत फैलाना और एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ उकसाना था।”

वीडियो की भाषा और संदेश पर आपत्ति

वीडियो को लेकर कई लोगों ने कहा कि इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि एक धर्म विशेष को खतरनाक या दुश्मन के रूप में दिखाने की कोशिश की गई है। वीडियो में दो देशों के लड़ाकू विमानों के साथ धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल कर एक भ्रामक और आपत्तिजनक संदेश देने की कोशिश की गई थी।

क्या हो सकती है कार्रवाई?

इस मामले में सलमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A, 295A जैसी धाराएं लग सकती हैं, जो धार्मिक भावनाएं भड़काने, सांप्रदायिक तनाव और नफरत फैलाने से संबंधित हैं। यदि दोषी पाया गया तो उसे जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं।

सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी जरूरी

यह घटना एक बार फिर से यह संदेश देती है कि सोशल मीडिया पर कोई भी सामग्री पोस्ट करने से पहले उसकी विधिक और सामाजिक जिम्मेदारी को समझना बेहद जरूरी है। एक छोटी सी लापरवाही भी गंभीर अपराध में तब्दील हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें