Site icon Dainik Savera Times

संचार साथी ऐप ने बनाया रिकॉर्ड!, एक दिन में बढ़े इतने डाउनलोड

नेशनल डेस्कः संचार साथी ऐप इन दिनों सुर्खियों में है। जहां एक तरफ संसद में इस एप को लेकर बहस हुई तो दूसरी इस ऐप को लोग जमकर डाउनलोड कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एक दिन में ऐप के डाउनलोड 10 गुना से ज्यादा बढ़ गए हैं।

दूरसंचार विभाग के सूत्रों के अनुसार आज यानी मंगलवार को ऐप को सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 60 हजार रहता था, लेकिन बीते दिन यानी 2 दिसंबर को ये बढ़कर 6 लाख लोगों ने डाउनलोड किया।

28 नवंबर को जारी आदेश के बाद ये सामने आया था कि सभी मोबाइल फोन में Sanchar Saathi को प्री-इंस्टॉल करना अनिवार्य किया गया है। आदेश आने से पहले भी 1.5 करोड़ लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके थे।

क्या है संचार साथी ऐप ?

संचार साथी को पहली बार 2023 में एक पोर्टल के रूप में शुरू किया गया था। इसका उपयोग स्कैम कॉल की रिपोर्ट दर्ज करने, यूजर्स को उनके नाम पर रजिस्टर्ड सिम कार्ड की पहचान करने और फोन चोरी होने पर उसे निष्क्रिय करने के लिए किया जाता रहा है। यह भारत के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के डीएनडी ऐप की तरह है। इसके ऐप वर्जन में भी पोर्ट वाले ही सभी सुविधाएं मिलती हैं।

Exit mobile version