Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Scott Boland की हैट्रिक से वेस्टइंडीज 27 रन पर ढेर, Mitchell Starc ने भी रचा इतिहास; ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा

July 15, 2025

Scott Boland की हैट्रिक से वेस्टइंडीज 27 रन पर ढेर, Mitchell Starc ने भी रचा इतिहास; ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा

Scott Boland : ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ स्कॉट बोलैंड ने सबीना पार्क में खेले गए तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद से कहर बरपाते हुए टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया। बोलैंड ने डे/नाइट पिंक बॉल टेस्ट में हैट्रिक लेकर न केवल वेस्टइंडीज की कमर तोड़ी बल्कि खुद को क्रिकेट के खास क्लब में शामिल कर लिया।

वेस्टइंडीज की शर्मनाक बल्लेबाज़ी, बना 69 साल पुराना रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाज़ी के सामने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी मात्र 27 रन पर सिमट गई, जो 1955 के बाद उनका सबसे कम टेस्ट स्कोर है। इस शर्मनाक प्रदर्शन के साथ कैरेबियाई टीम ने टेस्ट इतिहास में एक और अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

स्कॉट बोलैंड ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

स्कॉट बोलैंड ने सिर्फ 2 ओवर में 2 रन देकर लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट चटकाए और डे/नाइट टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। आपको बता दें कि बोलैंड ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के 14वें ओवर की शुरुआत में पहली गेंद पर जस्टिन ग्रीव्स (11 रन) को आउट किया।

वहीं दूसरी गेंद पर शमर जोसेफ को गोल्डन डक पर चलता किया और तीसरी गेंद पर जोमेल वार्रिकन को आउट कर हैट्रिक पूरी की। बोलैंड टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले 10वें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। साथ ही, वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज भी बन गए। उनसे पहले यह कारनामा जसप्रीत बुमराह, नसीम शाह, केशव महाराज, गस एटकिंसन और नोमान अली कर चुके हैं।

मिचेल स्टार्क की धमाकेदार गेंदबाज़ी, बनाया नया रिकॉर्ड

जहां एक ओर बोलैंड ने इतिहास रचा, वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने भी अपने 100वें टेस्ट मैच को यादगार बना दिया। स्टार्क ने महज 9 रन देकर 6 विकेट चटकाए।विशेष बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 5 विकेट लेकर टेस्ट इतिहास में सबसे कम गेंदों में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड एर्नी टोशैक, स्कॉट बोलैंड और स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम था, जिन्होंने 19 गेंदों में 5 विकेट लिए थे।

ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज़

बोलैंड और स्टार्क की धारदार गेंदबाज़ी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट में एकतरफा मात दी और 3 मैचों की सीरीज़ में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। यह जीत ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी ताकत का एक और बड़ा उदाहरण बनी और टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा फिर से साबित कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें