नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सेना के जवानों ने सोमवार को दंतेवाड़ा में एक महिला माओवादी को मार गिराया है। उसके सिर पर 25 लाख का इनाम था। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से इंसास राइफल समेत गोला-बारूद बरामद किया है।
सर्च अभियान जारी
डीआरजी क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षाबल दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र और बीजापुर के सीमावर्ती गांवों – नेलगोड़ा, अकेली और बेलनार के भैरमगढ़ थाना क्षेत्रों में माओवादी विरोधी अभियान पर गए थे। इस दौरान सुबह 9 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई। मृतक महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानु उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रुप में हुई है जोकि वांरगल जिले के कदवेंडी की रहने वाली थी। इलाके में मुठभेड़ और सर्च अभियान जारी है।
#WATCH | Chhattisgarh | Kamlochan Kashyap, DIG South Bastar, congratulates the security forces for a successful anti-naxal operation, an encounter in which security forces neutralised a female Naxalite identified as Renuka, a Dandakaranya Special Zonal Committee (DKSZC) member… pic.twitter.com/BfyzLaaZzJ
— ANI (@ANI) March 31, 2025
इंसास राइफल और गोला बारूद बरामद
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक इंसास राइफल, गोला बारूद और अन्य जरूरत वाले अन्य सामान बरामद किया है। राज्य के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 11 महिलाएं भी शामिल थी। सेना के जवानों ने अब तक अलग-अगल अभियानों में कुल 119 नक्सलियों को मार गिराया है।
50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
इससे पहले 30 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा करते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है। मैं उन लोगों का स्वागत करता हूं जो हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्याधारा में शामिल होते हैं। मोदी जी की नीति स्पष्ट है कि जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकासा रास्ता अपनाएगा, उनका पुनर्वास किया जाएगा और उसे मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा

