Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sachin के घर आई लक्ष्मी, सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में बेटी को दिया जन्म

March 18, 2025

Sachin के घर आई लक्ष्मी, सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में बेटी को दिया जन्म

नई दिल्ली : पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर ने साल 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई थी। वहीं आज मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में सीमा हैदर ने एक बच्ची को जन्म दिया है। वहीं इस मामले पर सीमा के परिवारवालों का कहना है कि सीमा हैदर और बच्ची दोनों स्वस्थ है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

सीमा हैदर और नवजात दोनों स्वस्थ

आपको बता दें कि जब सीमा हैदर ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी, तब उनके एक्स हसबैंड गुलाम हैदर ने गुस्से में आकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि “मुझे सीमा से कोई मतलब नहीं है, लेकिन जो भी वह कर रही है, उसका नतीजा वह जल्द ही देखेगी। सीमा ने शर्म और लिहाज को पूरी तरह से छोड़ दिया है। ” गुलाम हैदर ने यह भी कहा कि सीमा ने उनके चार बच्चों को उनसे दूर कर दिया और उन्हें लेकर भारत चली गई। वह अपने बच्चों के बिना तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि “अब वह सचिन के बच्चे की मां बनने जा रही है। बीवी वह मेरी है और बच्चा सचिन का जन्मेगी।” गुलाम हैदर ने सीमा की तुलना तवायफ से करते हुए कहा कि वह सीमा से भी अधिक खराब स्थिति में है।

सीमा हैदर की पांचवीं संतान

हालांकि, यह सीमा हैदर की पांचवी संतान है। पहले से सीमा के चार बच्चे हैं, जो उनके साथ नोएडा में ही रह रहे हैं। सचिन मीणा के साथ आने के बाद यह सीमा की पहली संतान है। अब सीमा के पास कुल पांच बच्चे हो गए हैं। हालांकि, अब तक इस नवजात बच्ची के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सीमा हैदर का भारत आना और कानूनी मामले

सीमा और सचिन मीणा की मुलाकात ऑनलाइन PubG गेम के दौरान हुई थी, जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और सीमा ने भारत आने का प्लान बनाया। सीमा हैदर ने साल 2023 में अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत का रास्ता पकड़ा था। भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के कारण सीमा को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें