Site icon Dainik Savera Times

हिंदू लड़कियों को फंसाते, रेप कर वीडियो बनाते; निकाह के बाद… UP के इस जिले में सामने आया छांगुर बाबा जैसा केस

Shahjahanpur crime news

उत्तर प्रदेश डेस्क: यूपी के बलरामपुर के बाद अब शाहजहांपुर जिले में लव जिहाद जैसा मामला सामने आया है। एक धर्म विशेष से जुड़े युवकों के संगठिक गिरोह का खुलासा हुआ है, जो हिंदू लड़कियों को टारगेट कर अपने प्रेम जाल में फांसता था। इसके बाद लड़कियों का यौन शोषण किया जाता और उनके अश्लील वीडियो बनाए जाते। बाद में इन वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जाती और धर्म परिवर्तन करने का गंदा खेल खेला जाता था।

एक पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात पुलिस को बताई तो मामले का खुलासा हो गया। पीड़िता लखीमपुर की रहने वाली है। आरोपी का नाम नावेद बताया जा रहा है, जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

2 साल पहले आया था मैसेज

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह चौक कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली है। उसे सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 साल पहले शिव वर्मा नाम की आईडी से संदेश मिला था। आरोपी महिलाओं के सम्मान की बात करता था, जिससे उसकी बातें होने लगीं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से नंबर शेयर किए और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़िता को 3 महीने पहले पता लगा कि शिव वर्मा नहीं, उसे नावेद नाम का शख्स धोखा दे रहा है।

मोबाइल से खुला राज

11 जुलाई को पीड़िता को उसका मोबाइल हाथ लग गया। नावेद के दूसरी महिलाओं के साथ कई अश्लील वीडियो उसको दिखाई दिए। वे वीडियो लड़कियों के नाम से सेव किए गए थे। इसके बाद उसे पता लगा कि एक संगठित गिरोह महिलाओं को टारगेट कर ऐसे काम करता है। इसके बाद उसे पता लगा कि नावेद हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनके साथ रेप करता है, फिर वीडियो बनाकर उनके साथ निकाह करता है।

वह हिंदू लड़कियों के साथ संबंध बनाना सवाब का काम मानता है। आरोपी का भाई भी उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। जब वह गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गर्भ को गिरा दिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता शादीशुदा है। वह अपने पति से अलग रह रही है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Exit mobile version