Site icon Dainik Savera Times

ओडिशा में शर्मनाक हरकत: चपरासी ने अफसर को पिलाया यूरिन, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

नेशनल डेस्क: ओडिशा के गजपति जिले से एक हैरान कर देने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। ग्रामीण जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग (RWSS) में काम करने वाले एक चपरासी ने अपने सीनियर अफसर को पानी की जगह यूरिन पिला दी। घटना के बाद अफसर की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने आरोपी चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

कब और कहां हुआ ये मामला?
यह घटना 23 जुलाई की रात की है। आर. उदयगिरि, गजपति जिला (RWSS ऑफिस) गुरु प्रसाद पटनायक, जो कि असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं, उस रात ऑफिस में काम कर रहे थे। उनके साथ चपरासी सुभाष चंद्र बेहेरा भी मौजूद था। देर रात जब पटनायक ने बेहेरा से पानी मांगा, तो उसने एक बोतल पकड़ाई। आरोप है कि उस बोतल में पानी की जगह पेशाब (यूरिन) था।

कैसे खुला मामला?
कमरे में रोशनी कम थी और पटनायक काम में व्यस्त थे, इसलिए उन्होंने बिना ध्यान दिए बोतल से पी लिया। कुछ ही देर में उन्हें गंध और स्वाद से शक हुआ, और तबीयत भी बिगड़ने लगी। बाद में पता चला कि जो तरल उन्होंने पिया था, वो पानी नहीं, यूरिन था। पटनायक की हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत बर्हामपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद जब हालत में सुधार हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
आर. उदयगिरि पुलिस ने चपरासी सुभाष चंद्र बेहेरा को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हरकत जानबूझकर की गई थी या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश या मानसिक असंतुलन था। थाना प्रभारी के अनुसार, “सभी एंगल से जांच हो रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।”

Exit mobile version