Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shaniwar Upay: शनिवार के दिन करें ये खास उपाय, दूर होंगी शनि से जुड़ी समस्याएं और मिलेगी जीवन में सफलता

June 28, 2025

Shaniwar Upay: शनिवार के दिन करें ये खास उपाय, दूर होंगी शनि से जुड़ी समस्याएं और मिलेगी जीवन में सफलता

Shaniwar Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। हिंदू धर्म में शनि देव को कर्मों का दंड देने वाला देवता माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जिन पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा का प्रभाव होता है, उन्हें जीवन में संघर्ष और बाधाओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन शनि देव को प्रसन्न कर उनके प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसके लिए शनिवार को कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

आइए जानते हैं कि शनिवार को किए जाने वाले प्रभावशाली उपाय कौन-कौन से हैं:

1. बिजनेस में रफ्तार लाने के लिए उपाय

उपाय: पुष्य नक्षत्र में पीपल का पत्ता लाएं, बीच में काले स्केच से एक बिंदु बनाएं और 5 मिनट तक देखें। फिर उसे पीपल के पेड़ के नीचे रखकर जाप करें:
मंत्र: “ॐ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः”

लाभ: व्यवसाय में रुकी हुई तरक्की दोबारा शुरू हो सकती है।

2. कोर्ट-कचहरी की समस्याओं से छुटकारा

मंत्र जाप करें: “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः”

लाभ: कानूनी मामलों में राहत और सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

3. आय में वृद्धि के लिए उपाय

उपाय: एक काला कोयला लेकर बहते जल में प्रवाहित करें और जाप करें:
मंत्र: “शं शनैश्चराय नमः”

लाभ: नौकरी या व्यापार में आमदनी बढ़ सकती है।

4. जीवन में सफलता पाने के लिए

उपाय: पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें, प्रणाम करें और जाप करें:
मंत्र: “शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः”

लाभ: हर क्षेत्र में सफलता के द्वार खुलते हैं।

5. संतान को विदेश भेजने में आ रही बाधाओं से राहत

मंत्र: “ॐ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः” का 11 बार जाप करें।

लाभ: विदेश में उच्च शिक्षा हेतु आ रही अड़चनें दूर होंगी।

6. उन्नति में आ रही रुकावटों से मुक्ति

उपाय: एक कच्चे सूत का गोला लेकर पीपल के तने पर 7 बार लपेटें और मंत्र का जाप करें:
मंत्र: “ॐ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः”

लाभ: तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

7. धन की बचत न हो तो करें ये उपाय

उपाय: पीपल के 11 पत्तों की माला बनाकर शनि मंदिर में चढ़ाएं और जाप करें:
मंत्र: “शं ॐ शं नमः”

लाभ: खर्च पर नियंत्रण और धीरे-धीरे धन संचय शुरू हो सकता है।

8. मेहनत का फल न मिल रहा हो तो ये करें

उपाय: पीपल के पेड़ की थोड़ी मिट्टी घर लाकर उसे काले वस्त्र में रखें और जाप करें:
मंत्र: “ॐ ऐं शं ह्रीं शनैश्चराय नमः” (5 बार)

लाभ: मेहनत रंग लाएगी और कार्यों में सफलता मिलने लगेगी।

9. जीवन में खुशहाली के लिए उपाय

उपाय: गाय के दूध या दही से बनी कोई वस्तु ताऊ या चाचा को खिलाएं, आशीर्वाद लें और जाप करें:
मंत्र: “ॐ शं शं शन्यै नमः”

लाभ: घर में शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

10. प्रेम विवाह में बाधाएं हों तो करें ये उपाय

उपाय: पुष्य नक्षत्र में पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाप करें:
मंत्र: “शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः”

लाभ: प्रेम विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें