नेशनल डेस्क : भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है। उनका स्पेसक्राफ्ट Axiom Mission 4 अब इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से सफलतापूर्वक डॉक हो चुका है। यह पल न केवल भारत के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे देशवासियों के लिए भी एक भावुक और प्रेरणादायक घटना बन गया है। शुभांशु अब 14 दिनों तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहकर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक रिसर्च करेंगे। इस मिशन को नासा ने लाइव प्रसारित किया, जिसे लाखों भारतीयों ने उत्साह के साथ देखा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

41 साल पहले गए थे राकेश शर्मा
आपको बता दें कि शुभांशु शुक्ला राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय नागरिक हैं। 41 साल पहले 1984 में राकेश शर्मा सोवियत मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए थे। अब इतने वर्षों बाद भारत के एक और सपूत ने अंतरिक्ष में भारत का झंडा फहराया है।
LIVE: @Axiom_Space‘s #Ax4 mission is scheduled to dock with the @Space_Station at approximately 6:30am ET (1030 UTC). Watch with us as the multinational crew starts their two-week stay aboard the orbiting laboratory. https://t.co/NrThYrmRrN
— NASA (@NASA) June 26, 2025
मां की आंखों में खुशी के आंसू…
जब डॉकिंग हुई और शुभांशु का यान ISS से जुड़ा, तो उनके परिवार की भावनाएं छलक पड़ीं। उनकी मां आशा शुक्ला इस ऐतिहासिक पल पर आंसुओं में डूबी हुईं दिखीं। उन्होंने कहा कि यह उनके बेटे की मेहनत और ईश्वर की कृपा का नतीजा है। हर दिन उन्होंने बेटे की सफलता और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की थी।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: #AxiomMission4 के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के स्कूल में तिरंगा लहराया गया। pic.twitter.com/9bq0BA9az5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2025
स्कूल में जश्न का माहौल, छात्र और शिक्षक उत्साहित
लखनऊ में शुभांशु के स्कूल की लाइव तस्वीरें भी सामने आईं, जहां डॉकिंग के पल को बड़े उत्साह और गौरव से देखा गया। स्कूल के शिक्षक, स्टाफ और बच्चे टकटकी लगाए टीवी स्क्रीन पर नज़रें टिकाए बैठे थे। छात्र जोर-जोर से तालियां बजा रहे थे और भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे।
WATCH | #Axiom4Mission successfully docks at the International Space Station. The Mission has been piloted by India’s Group Captain #ShubhanshuShukla
(Video: NASA via Reuters) pic.twitter.com/B9kXGc45kA
— ANI (@ANI) June 26, 2025
सरकारी की ओर शुभकामनाएं
भारत सरकार की ओर से भी इस मिशन को लेकर खुशी जताई गई। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट करके बधाई दी और लिखा, “शुभांशु अब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के द्वार पर खड़ा है… 14 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा में प्रवेश करने की प्रतीक्षा में… जबकि पूरी दुनिया उत्साह के साथ देख रही है।”
Union Minister Jitendra Singh tweets, “Congratulations #Axiom4! Docking accomplished. Shubhanshu stands at the threshold entrance of International Space Station #ISS … waiting to step in for a 14-day sojourn…. as the world watches with excitement and expectation.” pic.twitter.com/q2p2Xj4wA9
— ANI (@ANI) June 26, 2025
डॉकिंग कैसे हुई, और क्यों है यह पल खास?
डॉकिंग एक बेहद जटिल प्रक्रिया होती है, जिसमें अंतरिक्ष यान को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से सुरक्षित और सटीक रूप से जोड़ना होता है। यह मिशन पूरी तरह सफल रहा। यह दिखाता है कि भारत अब कमर्शियल और वैज्ञानिक अंतरिक्ष अभियानों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को नई दिशा देगा, खासकर ISRO के आगामी गगनयान मिशन के लिए यह प्रेरणा बनेगा।
#WATCH | Lucknow, UP: On successful docking of #AxiomMission4 to ISS, IAF Group Captain & astronaut #ShubhanshuShukla‘s father, Shambhu Dayal Shukla, says, “We are delighted. We feel great. My child had a successful docking. We are very thankful to God. We had prayed to God and… pic.twitter.com/t0lKdRj2FE
— ANI (@ANI) June 26, 2025
परिवार ने दिया गर्व भरा बयान
पिता शंभू दयाल शुक्ला ने डॉकिंग के बाद कहा कि वह इस पल के लिए भगवान के बेहद आभारी हैं। उन्होंने कहा, “हम बहुत प्रसन्न हैं, हमारे बेटे ने यह कर दिखाया। हमने प्रार्थना की थी और भगवान ने हमें आशीर्वाद दिया।” शुभांशु का यह प्रयास न केवल उनके परिवार का, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाने वाला है। शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा सिर्फ एक अंतरिक्ष मिशन नहीं, बल्कि भारत के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। यह पल बताता है कि अगर मेहनत और लगन हो, तो अंतरिक्ष भी दूर नहीं। अब देश उनकी वापसी की कामना कर रहा है, और इस मिशन से जो वैज्ञानिक जानकारी मिलेगी, वह आने वाले समय में भारत को अंतरिक्ष विज्ञान में और आगे ले जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...