
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 रुपये घटकर 1,00,550 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,00,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। शुक्रवार को चांदी 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और शोध वेिषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका और अमेरिका-यूरो क्षेत्र के बीच संभावित व्यापार सौदों की रिपोर्ट आने के बाद मुनाफावसूली देखी गई जिससे सोना 99,800 रुपये के आसपास सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग में इस नरमी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने में मामूली गिरावट आई।’’ वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 13.23 डॉलर प्रति औंस टूटकर 3,419.41 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

अबान्स फाइनेंशियल र्सिवसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है, लेकिन यह रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास बनी हुई है। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित संपत्तियों की ओर आर्किषत किया है।’’ कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि निवेशकों को इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसलों का इंतजार रहेगा। केंद्रीय बैंक के आíथक अनुमान आने वाले महीनों में संभावित ब्याज दरों में कटौती के बारे में मार्गदर्शन देंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...