हरियाणा डेस्क. गुरुग्राम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजय कुमार (30) ने पहले अपनी पत्नी स्वीटी शर्मा (28) का गला घोंटा और फिर खुद भी फंदे से लटक गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शव अपने कब्जे में ले लिए हैं।
क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि अजय ने अपने एक दोस्त को रविवार (28 सितंबर) दोपहर करीब 3:15 बजे एक वीडियो भेजा, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही और झगड़े का जिक्र भी किया। दोस्त ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। फ्लैट में स्वीटी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और अजय पंखे से लटका हुआ था।
शादी को हुए थे 3 साल
अजय और स्वीटी की शादी को 3 साल हो गए थे। दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में काम करते थे। रुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। अजय के दोस्त ने बयान दिया कि वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि झगड़े के बाद ही उसने यह कदम उठाया। हालांकि अभी तक विवाद की असल वजह सामने नहीं आ पाई है।
स्वीटी के परिवार का आरोप
गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम करीब 4 बजे सूचना मिली, जब हमारी टीम पहुंची तो फ्लैट अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर दंपति कमरे में दंपति मृत पाए गए। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या और आत्महत्या का लग रहा है लेकिन महिला के परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए अजय पर शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, अजय के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी वैवाहिक विवाद की जानकारी नहीं थी. वहीं सेक्टर 10ए थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...