Site icon Dainik Savera Times

पत्नी को पीट रहा था पति…पिता ने की बचाने की कोशिश, गुस्से में आए बेटे ने बैट मारकर कर दी हत्या

encounter-police-firing-at-gunpoint

encounter-police-firing-at-gunpoint

हरियाणा डेस्क. हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां भीमगढ़ खेड़ी गांव के 42 साल के नीरज ने पिता की हत्या कर दी और पत्नी पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को आर्यन अस्पताल से सूचना मिली थी कि 75 साल के गुलाब सिंह की मौत हो गई है और नीरज की पत्नी प्रीति (37) गंभीर रूप से घायल है। सूचना के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उस समय प्रीति को बयान देने लायक नहीं बताया।

प्रीति ने पति के खिलाफ दर्ज किया केस

बुधवार को पुलिस की टीम दोबारा अस्पताल पहुंची। इस बाद प्रीति ने अपना बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि मंगलवार शाम नीरज घर लौटने के बाद मुझे झगड़ा करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। उसी दौरान ससुर गुलाब सिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। गुस्से में नीरज ने क्रिकेट बैट और स्टील के वाटर कैम्पर (मयूर जग) से दोनों पर हमला कर दिया।

प्रीति के भाई ने पुलिस को सूचना और बहन के घर पहुंचा। आरोपी नीरज घर में ही छिपा बैठा था पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल गुलाब सिंह और प्रीति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्रीति की शिकायत के आधार पर सेक्टर-5 थाने में हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version