Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोधपुर जेल से रिहा सोनम वांगचुक लेह पहुंचे, पुलिस गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

March 22, 2026

जोधपुर जेल से रिहा सोनम वांगचुक लेह पहुंचे, पुलिस गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

जम्मू कश्मीर डेस्क: पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक जोधपुर जेल से रिहा होकर रविवार को लेह पहुंच गए। लेह स्टेडियम में उनके स्वागत का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। सोनम वांगचुक गत वर्ष 24 सितंबर को लेह में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए चार लोगों के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करेंगे।

ये भी देखें :-

वांगचुक ने एक वीडियो संदेश में लद्दाखियों से अपील की थी कि उनके स्वागत में कोई बड़ा आयोजन न करें। उन्होंने सितंबर के प्रदर्शनों का हवाला देते हुए कहा कि लद्दाख के मुद्दों पर बातचीत जारी है, इसलिए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्हें 14 मार्च को जोधपुर जेल से रिहा किया गया था। रिहाई के दो दिन बाद 16 मार्च को लेह और कारगिल में राज्य का दर्जा व संविधान की 6ठी अनुसूची जैसे मुद्दों पर शांति मार्च निकले थे।

वांगचुक की हिरासत पिछले सितंबर के हिंसक विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी थी, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत जोधपुर जेल भेजा गया। सरकार ने इसे ‘सार्वजनिक व्यवस्था’ बनाए रखने के लिए जरूरी बताया था।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें