नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार से दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हवा इतनी खराब हो चुकी है कि बच्चे और बुज़ुर्ग दोनों ही सांस लेने में दिक्कत झेल रहे हैं। उन्होंने कहा, “कुछ करना सरकार की जिम्मेदारी है। छोटे बच्चे परेशान हैं और मेरे जैसे बुज़ुर्गों के लिए भी हालात मुश्किल हैं।”
हर साल स्थिति बिगड़ती जा रही- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर चिंता जताई और आरोप लगाया कि हर साल सरकार सिर्फ बयान देती है, पर असल में कोई ठोस कदम नहीं उठाती। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को राजनीति नहीं बनाना चाहता और “सरकार अगर ठोस कदम उठाती है, तो हम पूरी तरह साथ खड़े होंगे।“ प्रियंका गांधी ने कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि बच्चे अस्थमा से परेशान हैं और बुज़ुर्गों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा, “बाहर की हवा देखो, किस मौसम का मज़ा लें? हर साल स्थिति बिगड़ती जा रही है।”
#WATCH | Congress Parliamentary Party chairperson Sonia Gandhi says, “It is the responsibility of the Government to do something. Young children are suffering, and it is also difficult for elderly people like me.” https://t.co/lc9n1Texoc pic.twitter.com/GMupG0d53J
— ANI (@ANI) December 4, 2025
संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
गुरुवार सुबह विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में जमकर द्वार के सामने वायु प्रदूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कई सांसद ऑक्सीजन मास्क पहने हुए दिखे और एक बैनर पकड़ा जिस पर लिखा था, “मौसम का मज़ा लीजिए”। यह तंज प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर था, जिसमें उन्होंने विंटर सेशन की शुरुआत में ऐसा कहा था। नेताओं ने नारे लगाए और वायु प्रदूषण पर संसद में तत्काल चर्चा की मांग दोहराई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी भी इस प्रदर्शन का हिस्सा बने।
#WATCH | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “Which season should we enjoy? Look at the situation outside. Like Sonia ji said, children are unable to breath. She has asthma, and senior citizens like her are facing breathing difficulty. The situation keeps getting worse year… https://t.co/lc9n1Texoc pic.twitter.com/UW4U41ytT1
— ANI (@ANI) December 4, 2025
संसद में चर्चा की मांग
विंटर सेशन के चौथे दिन, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, मनीष तिवारी विजयकुमार (विजय वसंत) ने उत्तर भारत में खराब होती एयर क्वालिटी पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए नोटिस दिया। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की कि बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए नेशनल हेल्थ इमरजेंसी घोषित की जाए, ताकि लोगों की सेहत को बचाने के लिए तुरंत और बड़े फैसले लिए जा सकें।

