Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

टोल टैक्स भरने वालों के लिए खास खबर… Nitin Gadkari ने किया बड़ा ऐलान, शुरू हुई ये नई सुविधा

June 18, 2025

टोल टैक्स भरने वालों के लिए खास खबर… Nitin Gadkari ने किया बड़ा ऐलान, शुरू हुई ये नई सुविधा

Annual Fastag Pass : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर के वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब निजी वाहन मालिकों को हर बार टोल प्लाज़ा पर भुगतान करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सरकार 15 अगस्त 2025 से एक नई सुविधा शुरू करने जा रही है – FASTag आधारित वार्षिक पास।

3,000 रुपये में मिलेगा सालाना पास

गडकरी ने बताया कि यह नया पास सिर्फ ₹3,000 में उपलब्ध होगा और यह पास एक साल या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले पूरा हो, वैध रहेगा। यह सुविधा केवल निजी गाड़ियों जैसे कार, जीप और वैन के लिए ही होगी। इससे यात्रियों को टोल भुगतान की प्रक्रिया से बार-बार गुजरने की ज़रूरत नहीं होगी, जिससे समय की बचत होगी और सफर ज्यादा सहज बन जाएगा।

टोल प्लाज़ाओं पर भीड़ होगी कम

गडकरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक पहल टोल प्लाज़ाओं पर होने वाली भीड़, भुगतान में होने वाली देरी और विवादों को कम करेगी। साथ ही इससे यात्रा का अनुभव तेज़, आसान और तनावमुक्त होगा। इस नई योजना के तहत देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा संभव हो सकेगी।

60 किमी के दायरे में रहने वालों को विशेष राहत

यह वार्षिक पास नीति खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो टोल प्लाज़ा से 60 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं और रोज़ाना सफर करते हैं। अब उन्हें हर बार टोल देने की झंझट से छुटकारा मिलेगा।

ऐसे मिलेगा पास

यह वार्षिक पास 15 अगस्त 2025 से NHAI / MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट और राजमार्ग यात्रा ऐप पर उपलब्ध होगा। जल्द ही इसके लिए एक अलग लिंक भी एक्टिव किया जाएगा जिससे पास का सक्रियण और नवी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें