Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीनगर: लाल चौक के पास स्कूल वैन पलटी, चालक की मौत, दो छात्र घायल

April 2, 2026

श्रीनगर: लाल चौक के पास स्कूल वैन पलटी, चालक की मौत, दो छात्र घायल

जम्मू कश्मीर डेस्कः श्रीनगर के लाल चौक पर वीरवार को घंटा घर के निकट एक स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वैन चालक की मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बेमिना के उमैर अबाद निवासी 47 वर्षीय जावेद अहमद स्कूल वैन चला रहे थे, जब नियंत्रण खोने से वैन पलट गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जावेद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इधर पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें