SSC CGL 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (SSC CGL) 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 14,582 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन शुरू: जारी
अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 5 जुलाई 2025
संशोधन विंडो: 9 जुलाई से 11 जुलाई 2025
टियर I परीक्षा तिथि: 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025
शैक्षणिक योग्यता:
– सामान्य पदों के लिए: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (बैचलर डिग्री) अनिवार्य।
– जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO): 12वीं कक्षा में गणित में कम से कम 60% अंक, या स्नातक स्तर पर सांख्यिकी का अध्ययन आवश्यक।
– सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II: डिग्री के सभी सेमेस्टर/विषयों में सांख्यिकी पढ़ा होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया:
SSC CGL 2025 में चयन दो चरणों पर आधारित होगा:
1. टियर I: कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी। बता दें कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटे जाएंगे।
2. टियर II: यह भी कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जो आगे की चयन प्रक्रिया तय करेगी।
अंग्रेज़ी समझ (English Comprehension) को छोड़कर बाकी सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में उपलब्ध होंगे।
आवेदन शुल्क:
सामान्य वर्ग के उम्मीदवार: ₹100
महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और ईएसएम उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
पदों का विवरण:
SSC का लक्ष्य केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों, संवैधानिक निकायों, विधिक संस्थाओं और न्यायाधिकरणों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के 14,582 पदों को भरना है।
कैसे करें आवेदन:
1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
2. “Apply” सेक्शन में जाकर SSC CGL 2025 लिंक पर क्लिक करें।
3. फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
4. आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे SSC CGL 2025 का पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और योग्यता की पुष्टि के बाद ही आवेदन करें।