Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका… SSC CGL 2025 ने जारी किया नोटिफिकेशन, 14 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें कंप्लीट डिटेल

June 10, 2025

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका… SSC CGL 2025 ने जारी किया नोटिफिकेशन, 14 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें कंप्लीट डिटेल

SSC CGL 2025 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सभी नियमों और शर्तों को समझकर ही आवेदन करें।

आवेदन की अंतिम तिथि और करेक्शन विंडो

SSC CGL 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। वहीं, ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने की आखिरी तारीख 5 जुलाई 2025 है। यदि किसी उम्मीदवार को अपने आवेदन में संशोधन करना हो तो करेक्शन विंडो 9 जुलाई से 11 जुलाई 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

SSC CGL 2025: वैकेंसी विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, संवैधानिक और सांविधिक निकायों तथा न्यायाधिकरणों में कुल 14582 रिक्त पदों (टेंटेटिव) को भरा जाएगा। यह एक बड़ी भर्ती है जो लाखों युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर प्रदान करती है।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

SSC CGL परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी:

टियर-I: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), जिसमें बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

टियर-II: यह भी कंप्यूटर आधारित होगा और चयन की मुख्य कसौटी यही होगी।

महत्वपूर्ण बातें:

अंग्रेजी सेक्शन को छोड़कर सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।

हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

SSC CGL 2025: परीक्षा तिथि

SSC CGL टियर-I परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते तैयारी शुरू कर दें और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें।

आवेदन कैसे करें?

1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “Apply” टैब पर क्लिक करें।
3. SSC CGL 2025 लिंक पर क्लिक करें।
4. पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉग इन करें।
5. अपना आवेदन पत्र भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
6. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
7. अंत में, फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें