Site icon Dainik Savera Times

आग की भयानक लपटें, बालकनी से कूदते दिखे छात्र… Ahmedabad plane crash का नया वीडियो आया सामने

Students jumped balcony New video Ahmedabad plane crash out

Students jumped balcony New video Ahmedabad plane crash out

नई दिल्ली: हाल में हुए अहमदाबाद विमान हादसे ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। एयर इंडिया का ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। लेकिन उड़ान भरते ही ये फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में जा घुसी और भीषण हादसा हो गया। प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आस-पास के हॉस्टल में रहने छात्रों के बीच हाहाकार मच गई और बालकानी से नीचे उतरकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।

इस घटना का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें आग की लपटें उठती हुई दिख रही हैं और घबराकर कुछ लोग जोर जोर से चिल्ला रहे हैं। खुट छात्र बेडशीट से रस्सी बांधते हुए भी नजर आ रहे हैं और कई जान बचाने के लिए रेलिंग का इस्तेमाल करते हुए नीचे उतर रहे हैं। इस विमान में 242 लोग सवार थे जिनमें से सिर्फ एक हीं जिंदा बचा और 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं, जमीन पर मौजूद करीब 30 लोग झुलसकर मर गए।

बता दें कि, 12 जून को बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान 625 फीट की ऊंचाई से 475 फीट प्रति मिनट की ऊर्ध्वाधर गति से नीचे गिरा। इसका पिछला हिस्सा कॉलेज छात्रावास के मेस से टकराया, जहां दोपहर 1.43 बजे कई छात्र भोजन कर रहे थे। यह घटना सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के लगभग पांच मिनट बाद हुई थी। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जिनकी मौत हो गई है। उनके शव का 16 जून को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Exit mobile version