एंटरटेनमेंट डेस्क: देओल परिवार इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहा है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत के बाद 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनके परिवार और कई फिल्मी सितारे उनसे मिलने पहुंचे। लेकिन इसी बीच 11 नवंबर को धर्मेंद्र की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर फैल गई, जिससे परिवार बेहद परेशान हो गया। इस झूठी खबर के बाद ईशा देओल और हेमा मालिनी ने मीडिया और पैपराजी (फोटोग्राफर्स) की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों की कड़ी आलोचना की थी। अब सनी देओल का गुस्सा भी फूट पड़ा है।
सोशल मीडिया पर सनी देओल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अपने घर के बाहर मौजूद पैपराजी से नाराज़ नजर आते हैं। उन्होंने गुस्से में कहा, “आपके घर में मां-बाप हैं, बच्चे हैं… बेवकूफों की तरह वीडियो भेजे जा रहे हो। शर्म नहीं आती?” सनी ने साफ कहा कि मीडिया को परिवार की प्राइवसी का सम्मान करना चाहिए, खासकर जब उनका परिवार मुश्किल वक्त से गुजर रहा हो। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सनी के इस रिएक्शन को सही और जायज बताया है।
Mumbai, Maharashtra: Actor Sunny Deol steps out of his bungalow and conveys his displeasure to journalists with folded hands pic.twitter.com/1yh3lIIhom
— IANS (@ians_india) November 13, 2025
अच्छी खबर यह है कि धर्मेंद्र को कुछ दिन के इलाज के बाद 12 नवंबर की सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अब वे घर पर आराम कर रहे हैं। उनसे मिलने वालों में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और गोविंदा जैसे बड़े सितारे भी शामिल थे।परिवार ने बयान जारी कर कहा कि धर्मेंद्र स्थिर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, साथ ही मीडिया से अनुरोध किया कि वे परिवार की निजता का सम्मान करें।
ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “मीडिया झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पापा स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं। कृपया हमारी प्राइवसी का सम्मान करें।” वहीं, हेमा मालिनी ने भी नाराज़गी जताते हुए कहा ,“इलाज कर रहे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैलाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। कृपया परिवार की निजता का सम्मान करें।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...