Daniel Vettor : अपने बल्लेबाजों से मुश्किल पिचों के अनुसार अपनी शैली बदलने का आग्रह करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि हर पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार नहीं हो सकती और उन्हें अपने खेल में बदलाव करना होगा। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स पांच विकेट पर 162 रन ही बना सकी। मुंबई के ऑफ स्पिनर विल जैक्स ने 14 रन देकर दो विकेट लिये।
विटोरी ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि पिच पर किसी का नियंत्रण नहीं है, इसलिए यह किस्मत की बात भी है कि हमें ऐसे विकेट मिल रहे हैं जो हमें पसंद नहीं हैं। हमें स्थिति के अनुसार ढलना होगा।” हम जानते हैं कि ऐसी स्थितियाँ चेन्नई या अहमदाबाद में भी उत्पन्न होंगी। हम हर जगह यह सोचकर नहीं जा सकते कि हमें उपयुक्त जगह मिल जाएगी। अब हमें इसे समझना होगा और उसके अनुसार खेलना होगा।”
विटोरी ने कहा, “मुंबई के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया। यह मुश्किल पिच थी। मुंबई ने स्थिति को अच्छी तरह समझा और इसका पूरा फायदा उठाया। उनके पास जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। उन्होंने बीच के ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। “

