इंटरनेशनल डेस्क : भारत सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती बरत रही है। इसके बाद भी भ्रष्टाचार में लिप्त लोग बाज नहीं आ रहे हैं। एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि स्विस बैंक में जमा भारतीयों के पैसे में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। अनुमान के मुताबिक स्विटजरलैंड के बैंकों में भारतीयों के पैसे में 2024 में तीन गुना से ज्यादा इजाफा हुआ है।
अनुमान के मुताबिक भारतीयों का पैसा 37600 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। स्विस नेशनल बैंक (SNB) के आंकड़ों के अनुसार 2021 के बाद इसमें सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, स्विस बैंकों में धन जमा करने के मामले में भारत की रैंकिंग दुनिया में 48वीं रही है। पहले भारत 67वें नंबर पर था।
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की जमा राशि में गिरावट दर्ज की गई है। बांग्लादेश की राशि में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पाकिस्तान की 272 मिलियन स्विस फ्रैंक राशि ही स्विस बैंकों में जमा है। बांग्लादेश की 589 मिलियन स्विस फ्रैंक राशि जमा है।
ब्रिटेन की सबसे ज्यादा राशि स्विस बैंकों में जमा है। ब्रिटेन ने 222 बिलियन स्विस फ्रैंक राशि जमा करवा रखी है। अमेरिका लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जिसकी 89 बिलियन फ्रैंक राशि जमा है। वेस्टइंडीज के 68 बिलियन डॉलर इस बैंक में जमा हैं।
बता दें कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों की वजह से राशि में बढ़ोतरी हुई है। निजी ग्राहकों की बात करें तो उनकी जमा राशि 11 फीसदी बढ़कर CHF 346 मिलियन (लगभग 3,675 करोड़ रुपये) हो गई है। गौरतलब है कि CHF स्विस फ्रैंक की शॉर्ट फॉर्म है। यही स्विटजरलैंट की करेंसी है।
उधर, स्विस नेशनल बैंक (SNB) का कहना है कि आंकड़े सिर्फ स्विस बैंकों में भारतीय ग्राहकों की घोषित देनदारियों को दिखाते हैं। जिस पैसे का कोई हिसाब नहीं है यानी ‘ब्लैक मनी’ का इससे कोई लेना-देना नहीं है। स्विस अधिकारियों ने दावा किया है कि वे भारत के साथ मिलकर टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ काम करते रहेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...