Site icon Dainik Savera Times

टी20 वर्ल्ड कप: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड शानदार, जानिए कितने मैच में मिली है जीत

T20 World cup semifinal

T20 World cup semifinal

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। इस स्टेडियम में भारतीय टीम का हालिया रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।

ये भी देखें :-

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार भारतीय फैंस अब भी नहीं भूले हैं। वहीं जारी टी20 विश्व कप में भी सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए भारतीय फैंस इस मैच से पहले काफी चिंतित हैं, लेकिन आंकड़ों पर गौर करें तो टी20 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 10 टी20 मैच खेले हैं जिसमें 7 मैचों में टीम ने सफलता हासिल की है, और तीन मैचों में हार मिली है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को भी हराया है। भारतीय टीम 2021 के बाद से इस स्टेडियम में तीन मैच हारी है। इस तरह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का टी20 में जो रिकॉर्ड है वो उत्साहजनक है। टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 मैच खेला है। इसमें एक मैच में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल तीन मैच खेले हैं और तीनों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में रविवार को होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को इतिहास बदलना होगा।

भारतीय टीम अगर विश्व कप जीतती है तो लगातार 2 टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी। अब तक, इस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह मैच हुए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने तीन मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीमों ने दो जीते हैं। एक मैच टाई रहा है।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version