नेशनल डेस्क: जेजेडी (जनशक्ति जनता दल) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए अपने राजनीतिक विरोधियों को “जयचंद” कहा और चेतावनी दी कि इस अपमान की कड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
तेज प्रताप ने X (ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि रोहिणी आचार्य के साथ किए गए बर्ताव ने उन्हें “अंदर तक झकझोर” दिया है। वे अपनी बहन का अपमान किसी भी हालत में सहन नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी बहन के अपमान को “असहनीय” बताया। तेज प्रताप ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “जयचंदों द्वारा हमारी रोहिणी दीदी के साथ किए गए दुर्व्यवहार ने हमें अंदर तक झकझोर दिया है।” उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने ऊपर हुए हमलों को सहते रहे, लेकिन बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हम किसी भी हालत में अपनी बहन का अपमान बर्दास्त नहीं करेंगे, जयचंदो को इस दुर्व्यवहार का परिणाम जरूर चुकाना पड़ेगा!#जयचंद pic.twitter.com/MPVzBGv1kS
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) November 17, 2025
तेज प्रताप की यह प्रतिक्रिया रोहिणी आचार्य के हालिया बयान के बाद आई है। रोहिणी ने दावा किया कि तेजस्वी यादव और उनके सलाहकार संजय यादव ने उन्हें परिवार से “बाहर” कर दिया। चुनाव में हार पर सवाल पूछने पर उन्हें गालियाँ दी गईं, डांटा गया, और “मारने की कोशिश” भी हुई। उन्हें “चप्पल से मारने” की धमकी तक दी गई।
रोहिणी ने एक भावुक पोस्ट में लिखा कि उन्हें “गंदी” कहा गया। यह तक कहा गया कि उन्होंने अपने पिता (लालू यादव) को “गंदी किडनी” लगवाई और इसके बदले “करोड़ों रुपये लिए।” उन्होंने बार-बार कहा कि वे इस अपमान को और बर्दाश्त नहीं कर सकतीं।इसके बाद उन्होंने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया।
रोहिणी आचार्य के आरोप बहुत गंभीर हैं और यह सब तब हो रहा है, जब RJD अभी-अभी चुनाव में बुरी तरह हार चुकी है, 243 सीटों में से 140 सीटों पर लड़कर भी पार्टी सिर्फ 25 सीटें जीत पाई रोहिणी के राजनीति छोड़ने के फैसले और परिवार के अंदर की इस कलह नेबिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया। लालू यादव परिवार के भविष्य पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए। RJD की आंतरिक राजनीति और नेतृत्व को लेकर भी गंभीर चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके साथ ही एनडीए, जेडीयू और AIMIM नेताओं ने इस मामले पर तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया और हालात बिगड़ने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया।
तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में कहा, “सुनो जयचंद, अगर तुम परिवार पर हमला करोगे, तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ़ नहीं करेगी।” उन्होंने इशारों में स्पष्ट किया कि जो लोग रोहिणी के साथ गलत कर रहे हैं, वे राजनीतिक रूप से इसका नुकसान जरूर उठाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...