
नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक एक दिन पहले, राजद (RJD) नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिहार अब बदलाव की राह पर है और जल्द ही देश का सबसे विकसित राज्य बनेगा।
तेजस्वी यादव ने कहा, ”पिछले 20 सालों में बिहार को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। लेकिन अब बिहार अपनी नई पहचान बनाएगा। हम राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) इकाइयां, कृषि आधारित उद्योग, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करेंगे। बिहार में आईटी हब और शैक्षणिक शहर बनाए जाएंगे, साथ ही सुपरस्पेशलिटी अस्पताल भी तैयार होंगे ताकि किसी बिहारी को रोजगार या इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।”
तेजस्वी ने बताया कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान अब तक 171 जनसभाएं की हैं, जिनमें लगभग सभी जिलों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सबकी यही इच्छा है। उन्होंने कहा, “अब बिहार में बदलाव चाहिए।”
#WATCH | Patna, Bihar | RJD leader Tejashwi Yadav says, “Bihar will become the most developed state… It saw no success in the last 20 years… Now, after November 14, Bihar will list out its success… There will be food processing units, agro-based industry, facilities for… pic.twitter.com/fuTwcn3kz8
— ANI (@ANI) November 10, 2025
राजद नेता ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पिछली सरकार ने 20 सालों में कुछ नहीं किया। अगर चाहती तो बिहार आज नंबर वन राज्य होता। गरीबी, बेरोज़गारी और पलायन जैसी समस्याएँ जस की तस हैं। अब बिहार के लोग अपने राज्य में ही रोजगार और सुविधाएं चाहते हैं।” तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के लोग इस बार इतिहास रचने वाले हैं। उन्होंने कहा, “लोग अब ऐसी सरकार चाहते हैं जो रोजगार दे, शिक्षा और विकास को प्राथमिकता दे। अब बिहार सिर्फ सुर्खियों में नहीं रहेगा, बल्कि सफलताओं के लिए जाना जाएगा।”
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हाल ही में पूरा हुआ, जिसमें 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जो राज्य के इतिहास में सबसे अधिक है। अब दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर होना है। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएँगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...