Site icon Dainik Savera Times

Today Weather Update : अब सताएगी गर्मी…Delhi-NCR सहित इन राज्यों में बढ़ा तापमान, पढ़ें IMD का अपडेट

Today Weather Update : दिल्ली-एनसीआर सहित देश के बहुत से हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने लगा है। लोगों को तेज धूप अब परेशान करने लगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज देश के तमाम हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी भी बढ़ेगी। आइए विस्तार से जानते है देशभर के मौसम का हाल…

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने वाला है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जल्द ही दिखने वाल है। बता दे कि तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वही आने वाले दिनों में तापमान का स्तर 40 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। वही आज के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहेगा। IMD के अनुमान के मुताबिक 3 से 5 अप्रैल तक आंशिक बादल छा सकते हैं।

इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं

बता दे कि अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इनमें से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि केरल और कर्नाटक में 3-6 अप्रैल के बीच भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ी गर्मी

उत्तर प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और दिन में गर्मी और भी बढ़ सकती है। वही आज राज्य में मौसम साफ और गर्म रह सकता है। हालांकि, 24 घंटे बाद राज्य का मौसम पूरी तरह बदल सकता है।

पंजाब में दिनों दिन बढ़ने लगी है गर्मी

अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पंजाब में दिनों दिन गर्मी बढ़ने लगी है। वही सुबह-शाम भले ही ठंड का एहसास है, लेकिन दोपहर के समय तेज धुप लोगों को परेशान करने लगी है। बता दे कि 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

Exit mobile version