
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी शहर टेक्सास में आई बाढ़ की वजह से लगातार हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अब तक भीषण बाढ़ की चपेट में आने से 109 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 160 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
प्रशासन की कई रेस्क्यू टीमें लोगों को निकालने में जुटी हैं। राहत और बचाव कामों में हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के लिए शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आ सकते हैं।
बाढ़ की वजह मध्य टेक्सास में ग्वाडालूप नदी में अचानक जलस्तर का बढ़ना है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हिल कंट्री इलाके में रह रहे कई लोगों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने किसी कैंप या होटल में भी स्टे नहीं किया है। लगातार उनकी तलाश की जा रही है।
🚨OH-MY-GOD: Karoline Leavitt just had a full tantrum and blamed Democrats for politicizing the flood in Texas. She claimed the National Weather Services were actually OVERSTAFFED in Texas. Ample reporting shows the exact opposite – it was understaffed. Leavitt is a LIAR. pic.twitter.com/RjbzvrWr06
— CALL TO ACTIVISM (@CalltoActivism) July 7, 2025
लोग प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाने लगे हैं। आखिर मौसम को लेकर पहले सूचना क्यों नहीं दी गई? इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग होने लगी है। केर काउंटी इलाके से अब तक 87 शव बरामद किए जा चुके हैं।
अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। केर काउंटी इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान पिछले 4 दिन में कोई भी शख्स जिंदा नहीं मिला है।
कैंप मिस्टिक इलाके में पड़ते ऑल क्रिश्चियन समर कैंप में 27 लड़कियों और स्टाफ की मौत होने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक ये कैंप 100 साल पुराना है। 5 लड़कियां और 1 कर्मचारी लापता बताया जा रहा है।
ये कैंप सिर्फ लड़कियों के लिए ही था। डोनाल्ड ट्रंप ने बाढ़ को विभत्स घटना बताया है। टेक्सास में 4 जुलाई से बाढ़ की स्थिति विकराल बनी है। प्रशासन ने यहां इतिहास का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है।
अधिकारियों के अनुसार फिलहाल इलाके में स्थिति सुधरने में वक्त लगेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बचाव कार्यों में हिस्सा न लें। लापता लोगों की तलाश जारी है। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर मूव करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...