Site icon Dainik Savera Times

बौद्ध साधुओं से शारीरिक संबंध, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग; कौन है ‘Miss Golf’… जिसने सैकड़ों से की करोड़ों की ठगी?

Thailand News

इंटरनेशनल डेस्क: थाईलैंड में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। यहां 35 साल की एक महिला ने बड़े स्कैंडल को अंजाम दे डाला। महिला ने बौद्ध साधुओं को अपने हुस्न के जाल में फंसाया और उनसे शारीरिक संबंध बनाए। इसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और फिर ब्लैकमेल करने लगी। महिला इतनी शातिर थी कि 9 भिक्षुओं से ही 100 करोड़ की वसूली कर डाली।

महिला को थाईलैंड की पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। महिला को पुलिस ने मिस गोल्फ (Miss Golf) का नाम दिया है। महिला की करतूतें सामने आने के बाद देशभर में चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक महिला के घर से पुलिस को 80 हजार से ज्यादा वीडियो और फोटोज मिले हैं।

फिलहाल पुलिस को 9 साधुओं के बारे में पता लगा है। माना जा रहा है कि महिला के सताए साधुओं की तादाद इससे अधिक हो सकती है। बौद्ध साधु ब्रह्मचार्य का पालन करते हैं। महिला इसी कमजोरी का फायदा उठाकर बौद्ध साधुओं को टारगेट करती थी।

क्योंकि कोई साधु सीधा पुलिस के पास जाने से कतराता था। एक साधु ने हाल ही में संन्यासी जीवन छोड़ने का ऐलान किया था। इस खबर के सामने आने के बाद महिला पुलिस के रडार पर आ गई थी। इसके बाद पता लगा कि वह बौद्ध साधुओं को टारगेट कर रही है।

महिला ने मांगे थे साढ़े 18 करोड़ रुपये

पुलिस के मुताबिक ये महिला इस साधु को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी। पिछले साल मई में महिला के संबंध साधु के साथ बने थे। इसके बाद महिला ने दावा किया था कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। बच्चे की देखभाल के लिए महिला ने लगभग साढ़े 18 करोड़ रुपये की मांग की थी। महिला को अंदाजा नहीं था कि यह मामला उसकी पोल खोल देगा।

80 हजार से ज्यादा वीडियो बरामद

इसके बाद जांच में पता लगा कि महिला के खाते में कई साधु हर महीने पैसे डाल रहे थे। पुलिस के अनुसार महिला पिछले 3 साल में लगभग 100 करोड़ रुपये की उगाही कर चुकी थी। मिस गोल्फ का काम बौद्ध साधुओं को टारगेट कर फंसाना, शारीरिक संबंध बनाना और ब्लैकमेल करना था। बौद्ध साधुओं को संबंध बनाने की मनाही होती है। पुलिस ने छापामारी के दौरान उसके घर से 80 हजार से ज्यादा वीडियो और तस्वीरें बरामद की हैं।

Exit mobile version