Site icon Dainik Savera Times

देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा… लुधियाना से एक केस आया सामने, पंजाब और कर्नाटक में अलर्ट

Corona is increasing in Punjab : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण तेज़ी से फैलता नजर आ रहा है। बता दें कि ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या 3726 तक पहुंच गई है। इस बीच, 28 लोगों की मौत भी दर्ज की जा चुकी है, जिससे साफ है कि कोरोना ने फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।

पंजाब में भी बढ़ रहे केस, लुधियाना में नया मरीज

पंजाब के लुधियाना जिले में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 वर्षीय एक कारोबारी को खांसी और जुकाम की शिकायत थी, जिसके बाद उसने कोरोना जांच करवाई। टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले शुक्रवार को भी 29 साल का एक अन्य कारोबारी संक्रमित पाया गया था। अब राज्य में कोरोना के कुल 5 सक्रिय मरीज हो चुके हैं। प्रशासन ने नागरिकों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है।

राज्यवार स्थिति:

केरल: 1336 एक्टिव केस
महाराष्ट्र: 749 एक्टिव केस
दिल्ली: 375 एक्टिव केस

पिछले 24 घंटे में 700 से अधिक नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

कर्नाटक सरकार ने जारी की पब्लिक एडवाइज

कोरोना केसों में बढ़ोतरी को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने शनिवार को एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से निम्न बातों का पालन करने की अपील की गई है:

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें

– शारीरिक दूरी का पालन करें
– स्वच्छता बनाए रखें
– बुखार, खांसी, सीने में दर्द या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत जांच कराएं

प्रशासन की अपील

स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकारें लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही हैं। कोरोना भले ही पहले जैसी तीव्रता से न फैले, लेकिन सावधानी ही सुरक्षा है। संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करना और समय रहते जांच कराना बेहद जरूरी है।

Exit mobile version