Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मेरी ड्यूटी खत्म’ बोलकर सोने चला गया ड्राइवर, बीच रास्ते खड़ी कर दी ट्रेन…2500 से ज्यादा यात्री फंसे

November 30, 2023

‘मेरी ड्यूटी खत्म’ बोलकर सोने चला गया ड्राइवर, बीच रास्ते खड़ी कर दी ट्रेन…2500 से ज्यादा यात्री फंसे

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के बुढ़वल जंक्शन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रेन का ड्राइवर अपनी ड्यूटी खत्म होने का हवाला देकर सोने चला गया। इससे करीब 2500 से ज्यादा यात्री बुढ़वल जंक्शन पर फंसे रह गए। ट्रेन के अंदर पानी, भोजन या बिजली की आपूर्ति नहीं होने से, परेशान यात्रियों ने प्लेटफार्म पर विरोध प्रदर्शन किया और रेल ट्रैक पर इकट्ठे हो गए।

 

स्टेशन पर ट्रेन खड़ा कर सोने चला गया ड्राइवर

सहरसा एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर नई दिल्ली के लिए जा रही थी। जब सहरसा एक्सप्रेस बुढ़वल स्टेशन पर पहुंची तो ड्राइवर ट्रेन से उतरकर आराम करने चला गया। ट्रेन जब काफी देर तक खड़ी रही तो यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि ट्रेन के ड्राइवर की ड्यूटी खत्म हो गई है और अब वो आगे नहीं जाएगा।

 

यात्रियों ने जब दूसरे ड्राइवर की व्यवस्था करने को कहा तो स्टेशन मास्टर ने कोई जवाब नहीं दिया। इस यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सहरसा एक्सप्रेस के यात्रियों ने दूसरी यात्री ट्रेनों को रोक लिया, जिससे और कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेलवे प्रशासन ने ड्राइवर से काफी मान-मन्नौवल की लेकिन वह आगे ट्रेन ले जाने को तैयार ही नहीं हुआ। ड्राइवर ने कहा कि अब उसकी ड्यूटी खत्म हो चुकी है और उसे नींद आ रही है, किसी दूसरे ड्राइवर की व्यवस्था कर ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए भेजें।

4 घंटे बाद रवाना हुई सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस

मामले को बढ़ता देख रेलवे प्रशासन ने जैसे-तैसे लोको पायलट को बुलाकर ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया है, क्योंकि ट्रेन सहरसा से नई दिल्ली के लिए जा रही थी और हजारों यात्री ट्रेन में सवार थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें