MP Groom Death: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। बता दे कि बारात लेकर आ रहे दूल्हे की अचानक मौत हो गयी। जिसके बाद वर-वधू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक दूल्हा एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुका है।
शादी के दौरान घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत,
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दूल्हा बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंचा और जैसे ही घोड़े पर बैठकर स्टेज की तरफ जा रहा था, उसी दौरान अचानक इसकी मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जाँच के दौरान दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों ने बताया कि मौत से पहले दूल्हे ने घोड़े से उतरकर बारातियों के साथ जमकर डांस भी किया। इस घटना के बाद श्योपुर शहर में शोक की लहर है। बता दें मृतक दूल्हा प्रदीप जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेश जाट का भतीजा था।
पहले भी सामने आया था एक ऐसा ही मामला
हाल ही में मध्य प्रदेश के विदिशा से भी एक ऐसी ही घटना सामने आयी थी जहां स्टेज पर डांस करते समय लड़की की मौत हो गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है लड़की हिंदी गाने पर डांस कर रही होती हो और अचानक स्टेज पर ही गिर पड़ती है जिससे उसकी मौत हो जाती है। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की करीबन 1.5 मिनट से डांस कर रही और अचानक उसकी मौत हो गयी।

