Site icon Dainik Savera Times

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सतारा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की हुई मौत

Accident

Accident

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सतारा जिले की फलटण तहसील के सालपे गांव में सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। लोनंद पुलिस के अनुसार, उज्जैन में दर्शन के लिए जा रही एक निजी बस सालपे गांव में बिरोबा मंदिर के सामने थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान कोल्हापुर जिले के शिरोल तहसील के शिरढोन निवासी सलमान इम्तियाज सईद (24) और कोल्हापुर जिले के पेठ-वडगांव निवासी रजनी संजय दुगरुले (48) के रूप में की है, जबकि तीसरी महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: BSF केंद्र के पास, फिर भी BJP असम में घुसपैठ के लिए कांग्रेस को दोष दे रही: संजय राउत

Exit mobile version