Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र के रायगढ़ में तीन महिलाएं और किशोर नदी में डूबे

कोल्हापुर/रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में माणगांव तहसील के रेवाल गांव में कुंडलिका नदी में डूबने से तीन महिलाओं और एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सभी मृतक नवी मुंबई से शिरवली गांव में अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे और हादसे के समय वे कुंडलिका नदी में तैरने गए थे। इस दौरान किशोर पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और डूब गया। उसे पानी में संघर्ष करते देख तीन महिलाओं ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी गहरे पानी में डूब गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और आज शाम तक चार में से दो शवों को बाहर निकालने में सफल रही।

Exit mobile version